Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण को लेकर शुरू किया जाए विशेष अभियान - मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 15 Oct 2024

Last updated on: Oct 15, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि  स्वयं सहायता समूहों  के सशक्तिकरण को लेकर सभी खंड विकास अधिकारी   विशेष अभियान शुरू करें। उपायुक्त आज ज़िला में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर  खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

मुकेश  रेपसवाल ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए  सभी खंड विकास अधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण को लेकर  क्रेडिट लिंकेज की सुविधा को बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों  की पैकेजिंग  एवं  बिक्री  केंद्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए  अगले दो  माह  के दौरान विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए । 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विशेष अभियान के तहत सभी स्वयं सहायता समूहों, विलेज ऑर्गेनाइजेशन, क्लस्टर लेवल फेडरेशन ,लखपति  दीदीयों  तथा लीड बैंक के माध्यम से क्रियान्वित जन सुरक्षा अभियान के लाभार्थियों  को शामिल किया जाए । 

उन्होंने खंड विकास अधिकारी भरमौर, तीसा, चंबा, सलूणी, मैहला को किसी उपयुक्त स्थल पर   इनडोर बैडमिंटन हॉल  बनाने को भी कहा।  उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी भरमौर को भरमाणी नाले के तहत  ऊपरी क्षेत्रों में    जल संचयन से संबंधित  कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया । 

साथ में उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की ज़िला योजना मद तथा आपदा प्रबंधन के तहत संपूर्ण कार्यों  के उपयोगिता प्रमाण पत्र  जल्द प्रस्तुत किए जाएं।  इसके साथ लंबित कार्यों  की धन राशि को   वापिस किया जाए । मुकेश  रेपसवाल ने जल संचयन से संबंधित कार्यों में प्राथमिकता रखने के निर्देश देते हुए  नई योजना ‘जल संचय- जन भागीदारी’  के अंतर्गत  वर्षा जल आधारित संरचनाओं का निर्माण  आरंभ करने को कहा ।  

उन्होंने   प्रत्येक विकासखंड  में कम से कम तीन  प्राकृतिक जल स्रोतों (पनिहारों) का जीर्णोद्धार (केवल पानी को बढ़ाने से संबंधित कार्य)  करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी भरमौर तथा  मैहला को  उनके संबंधित  क्षेत्रों में  विद्युत परियोजना प्रभावित   परिवारों की सूची भी तैयार करने को कहा । उपायुक्त ने बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ओडीएफ प्लस, स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग, ठोस कचरा प्रबंधन  से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी  समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 

इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी  अमित  मैहरा, ज़िला विकास अधिकारी  ओमप्रकाश ठाकुर, ज़िला  कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार,ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राकेश कुमार, अर्थशास्त्री जिला विकास विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी  महेश ठाकुर, मनीष कुमार, रमनवीर सिंह, अनिल गुराड़ा, कंवर सिंह, सहायक अभियंता खंड विकास उपेंद्र कुमार, मनोज शर्मा तथा जितेंद्र  नैय्यर उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD