Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों को परेशान करने के लिए बीजेपी की सुनियोजित चाल है गोदामो का ना ख़ाली होना - टीनू

आप नेता पवन टीनू ने केन्द्रीय मंत्री से किया सवाल, पूछा - फसल पहली बार तो मंडियों में नहीं आई है फिर केन्द्र सरकार ने अभी तक जगह खाली क्यों नहीं करवाई?

Pawan Kumar Tinu, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Oct 2024

Last updated on: Oct 14, 2024, 00:00 IST

धान की खरीद में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। आप नेता और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र ने जानबूझकर गोदामों को खाली नहीं करवाया।

पवन टीनू ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से सवाल किया कि पंजाब की मंडियों में इस बार पहली दफा तो तो अनाज नहीं आई है, फिर केन्द्र सरकार ने अभी तक जगह खाली नहीं क्यों नहीं करवाई? उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अफरा-तफरी मचाकर और माहौल खराब कर किसानों व आम लोगों को परेशान करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की खरीद और उसकी लिफ्टिंग केंद्र सरकार को करनी होती है। इसके लिए पंजाब सरकार लगातार एफसीआई और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर रही थी। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन जानबूझकर देर की गई। टीनू ने कहा कि केंद्र सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि पंजाब ने हमेशा देश का खाद्य भंडार भरकर पूरे देश के लोगों का पेट भरा है। 

पंजाब के किसानों के कारण देश में करीब छह दशकों से अनाज की कमी नहीं हुई। इसके लिए हमारे किसानों अपना पानी खत्म कर लिया। फिर भी केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि पंजाब में खेती से जुड़ी समस्या आने का मतलब यहां की पूरी अर्थव्यवस्था डगमगा जाना है। यहां का सिस्टम खेती पर निर्भर है। यह बात जानते हुए केंद्र सरकार ऐसा काम कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा पंजाब को जानबूझकर टारगेट कर रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए एफसीआई के गोदामों से अनाज को जानबूझकर खाली नहीं करवाया। वह दिल्ली और पंजाब की आप सरकार को परेशान करना चाहती है। भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिलने का भी बदला वह पंजाब के किसानों से ले रही है। 

धान खरीद में देरी भी जानबूझकर एक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि पंजाब सरकार को बदनाम किया जाए।टीनू ने कहा कि मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आश्वासन दिया है कि हम आढ़तियों और शेलरों की सभी मांगे मानेंगे। उन्होंने कहा कि 120 लाख मीट्रिक टन फूड ग्रेन 31 मार्च 2025 उठाकर स्पेस उपलब्ध करवा देंगे और जो एक्स्ट्रा ट्रांसपोर्टेशन की लागत है वह भी केंद्र देने को  तैयार है।

 वहीं जो धान सूख जाता है उसे बिना किसी मीटिंग और सलाह किए 1 प्रतिशत एमएसपी से घटाकर आधा प्रतिशत किया गया था उस पर भी केंद्र सरकार विचार करेगी।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से यह भी कहा कि हम दूसरा फसल उगाने को भी तैयार हैं लेकिन उसकी खरीद की गारंटी केन्द्र सरकार ले।

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD