Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ.अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल का किया शुभारंभ

Dr. Ajay Gupta, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Oct 2024

Last updated on: Oct 07, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 61के क्षेत्र गली झंडी वाली में एक नए ट्यूबवेल का शुभारंभ करवाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि अब इस ट्यूबवेल को शुरू करवा दिया गया है। इससे गली झंडी वाली, राम गली, तीली पाना इलाका के आसपास की गलियों में रहने वाले लोगों को पेयजल मिलना शुरू हो गया है। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इस क्षेत्र के लोग पेयजल की समस्या के कारण उनसे मिलने को आए थे। उनकी समस्याएं सुनकर  नगर निगम अधिकारियों को नया ट्यूबवेल लगाने को कहा। जिस पर आज ट्यूबवेल को शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त लोगों से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आप लोगों की सरकार है। प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर हल करवाई जाती है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों, गालियों, छोटे बाजरो को बनाने का कार्य लगातार चल रहा है। अभी भी जिन-जिन सड़कों को बनवाने का कार्य रह गया है, उन सभी सड़कों को आने वाले दिनों में बनवा दिया जाएगा। इसके अलावा आज विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने झब्बाल रोड स्थित ड्रीम सिटी क्षेत्र में बाबा बुड्ढा साहिब के मेले के उपलक्ष्य में लंगर शुरू करने की सेवा निभाई।

इस अवसर पर रिशी कपूर,पंकज कुमार, मिक्की चढा,चिराग,मोनिका लम्बा,सोनिआ, टिंकू औलख, रिंकू औलख और भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD