Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रमेश धवाला ने कराया अपनी ताकत का अहसास

रमेश धवाला
रमेश धवाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी , 01 Nov 2012

Last updated on: Nov 01, 2012, 00:00 IST

ज्वालामुखी में आज भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला ने रैली के बहाने अपनी ताकत का अहसास कराया। भले ही भीड़ को देखकर वोट का आकलन नहीं किया जा सकता हो,लेकिन धवाला ने आज भीड़ जुटाकर कांग्रेसी नेताओं को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया। धवाला ने कांग्रेसी खेमें में सेंध लगाते हुये संजय विरोधी कांग्रेसयिं को अपने काफिले में जोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिये भीतरघात के खतरे की संभावनाओं को भी बढ़ा दिया है।  दरअसल डिलिमिटेशन के बाद ज्वालामुखी की तस्वीर बदल गई है।  ज्वालामुखी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में है नई बनी तस्वीर में पुराने ज्वालामुखी के पोलिंग बूथ नये बने हल्के देहरा में चले गये हैं।  करीब साढ़े बारह हजार मतदाता इसी इलाके में हैं, जिनमें ज्यादातर ओ बी सी समुदाय से हैं।  दूसरी ओर थुरल हल्के से बारह पोलिगं बूथ जिनमें बारह हजार से अधिक मतदाता हैं, ज्वालामुखी में आ गये हैं।  चंगर इलाके की खुंडियां तहसील का यह इलाका राजपूत बाहुल्य है। यही नहीं करीब चार हजार मतदाता जो कि देहरा नगर पंचायत में हैं ज्वालामुखी से कटकर देहरा  का हिस्सा बन गये हैं।  डिलिमिटेशन के बाद ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 65,000 मतदाता हो गये हैं, जिनमें 27,00 राजपूत वोटर हैं तो साढ़े सोलह हजार ओ बीसी  समुदाय के और करीब दस हजार हरिजन व आठ हजार ब्राहम्ण और अन्य समुदाय के साढ़े तीन हजार मतदाता जिनमें गुज्जर समुदाय प्रमुख हैं। चुनावी अभियान  इलाके में पूरे यौवन पर है।   

दोनों ही दलों के प्रत्याशी से लेकर छोटे बड़े नेता बूथ स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। लेकिन इलाके का वोटर खामोश भले ही हो परन्तु कहीं कहीं रमेश धवाला व कांरगेस प्रत्याशी संजय रतन के व्यक्तित्व को लेकर चरचा सुनने को मिल जाती है। जिसमें लोग दोनें नेताओं  की तुलना करते हैं।  धवाला को इस बार प्रचार के पहले दौर में जो मुशिकलें आईं वह अब दूर हो गईं लगती हैं। उन्होंने न केवल रूठोंको मनाने में कामयाबी हासिल की बल्कि कांग्रेसी खेमें को भी तारपीडो कर दिया है। कांग्रेस ने इस बार वीरभद्र सिंह की पैरोकरी की वजह से संजय रतन को टिकट मिला है।  भाजपा ने प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला को भारी विरोध के बावजूद रमेश धवाला को ही टिकट दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने मधु गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा के हाथी पर प्रकाश चंद मैदान में हैं। तो भाजपा के बागी मोहिन्दर सिंह भी मैदान में हैं।  लेकिन मुकाबला रमेश धवाला व संजय रतन के बीच ही है। जिससे मामला रोचक हो गया है।  संजय  रतन के मैदान में उतरने से रमेश धवाला के इस बार पसीनें छूट रहे हैं। उनकी सल्तनत को इस बार खासी चुनौती मिल रही है। 

व चुनावी मैदान में इस बार वह हालात नहीं हैं, जो पहले होते थे। न तो ओ बी सी मतदाताओं का ज्यादा प्रभाव है। न ही कांरगेस संगठन में कोई आपसी लड़ाई । मुकाबला सीधा है। जिससे मुकाबला दिनोंदिन नाजुक होता जा रहा है।  अपने खिसकते जनाधार व राजपूत मतदाताओं को रिझाने के लिये एन वक्त पर बीते दिन यहां धूमल को बुलाना पड़ा था। दरअसल इलाके का ब्राहम्ण, बनिया व राजपूत वोटर आपस में इस बार संगठित हो रहा है।  हाल यही रहा तो धवाला  का चुनाव जीतना मुश्किल हो जायेगा। धवाला को लगता है कि हाल रहा तो आखिरी वक्त पर तिलक तरवाजू व तलवार का नारा उनके लिये परेशानी पैदा करेगा। यही वजह है कि धवाला ने आखिरी वक्त पर राजपूत नेताओं को मनाने व अपने साथ चलाने कर कोशिशें शुरू कर दी हैं।  ज्वालामुखी में इस बार कोई खास मुद्दा नहीं है।  लेकिन कांग्रेस रमेश धवाला के खिलाफ कोई भी मुद्दा भऩाने में पूरी तरह नाकाम रही है। वहीं धवाला अंतिम दौर में तरह सक्रिय हो गये हैं। धवाला के साथ उनकी जाति का वोटर खुलकर आता है। व चंगर बैल्ट में राजपूत मतदाता विभाजित होते हैं तो ज्वालामुखी नगर का पांच हजार मतदाता प्रत्याशी की हार जीत तय करेगा।वहीं  को हर हाल में नगर का वोट व ब्राहम्णि समुदाय को  अपने साथ रखना होगा।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD