Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क अधूरी नहीं रहेगी : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमन एवेन्यू में विधायक ने सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Oct 2024

Last updated on: Oct 04, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अमन एवेन्यू क्षेत्र में सड़के बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क अधूरी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले किशन कोट इस्लामाबाद, हरिपुरा पुल के दोनों ओर, गेट खजाना से लेकर नई सड़क तक, कटरा करम सिंह से लाहौरी गेट तक, अनगढ़ के साथ लगते के क्षेत्र  पीर शादी शाह रोड, भरावा दा ढाबा से कटरा जयमल सिंह तक , रामबाग चौक, अंदरून  बेरी गेट से खजाना गेट व अन्य क्षेत्रों में सड़के बना दी गई है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भगतावाला टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर भी प्रीमिक्स डालने का काम शुरू होने जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आज अमन एवेन्यू क्षेत्र में सड़कों को बनवाने के कार्य शुरू किए गए हैं, जो पिछले लंबे अरसे से खराब पड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वाॉल्ड सिटी के भीतर कोई भी सड़क अधूरी नहीं रहने दी जाएगी। 

वाॉल्ड सिटी के बाहर पहले से ही नगर निगम से लगभग 7 किलोमीटर सड़क को बनवा दिया गया है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़कों को बनवाने के लिए नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को एस्टीमेट तैयार करवा कर दे दिए गए हैं।जिनकी टेंडरिंग  प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सड़कों को भी बनवा दिया जाएगा। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को सभी सुविधा देने के लिए वह खुद अपने वॉलिंटियर्स के साथ दिन-रात कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब की पहली सरकारे जो कर गई है, उनको सुधारने के लिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लोगों को सभी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि विशेष कर अमृतसर के लिए पंजाब सरकार द्वारा सड़कों को बनवाने के लिए 50 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है और आने वाले दिनों में 50 करोड़ रुपए ओर जारी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनवाने के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स विश्व लूथरा, चरणजीत सिंह चन्नी, जे एस राहुल, चिराग, अमन एवेन्यू प्रधान बॉबी, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD