Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रदेश में अब तक कुल 54.46 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद राशि व कीमती वस्तुएं की गई जब्त - पंकज अग्रवाल

चुनाव के दौरान सुरक्षा एजेंसियों का अवैध शराब, मादक पदार्थ व अन्य वस्तुओं की जांच पर जारी है विशेष अभियान

Pankaj Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2024

Last updated on: Sep 26, 2024, 00:00 IST

हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2024 को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचाने के लिए आयोग पूरी तरह सख्त है और राज्य में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ व नगद राशि की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

16 अगस्त से 25 सितम्बर, 2024 तक प्रदेश में कुल 54.46 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद राशि व कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसके अलावा,14 करोड़ रूपये मूल्य की पकड़ी गई विभिन्न वस्तुओ की जाँच भी जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा पुलिस  के साथ-साथ अन्य एजेंसियों द्वारा भी लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, राज्य वस्तु एवं सेवा कर, रेलवे सुरक्षा बल व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

12.87 करोड़ रुपये की कीमत की 388429 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि 18 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि पुलिस, आयकर विभाग व राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग व अन्य एजेंसियों  द्वारा जब्त की गई। इसी प्रकार, विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 12.87 करोड़ रुपये से अधिक की 388429 लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। 

इसमें, हरियाणा पुलिस द्वारा 9.24 करोड रुपये से अधिक की 274449 लीटर तथा आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 3.55 करोड़ रुपये से अधिक की 112677 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। इसके अलावा, राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग, रेलवे सुरक्षा बल व अन्य एजेंसियों द्वारा भी 7 लाख से अधिक राशि की 1303 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है।

विभिन्न एजेंसियों द्वारा 8.46 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ किए जब्त

उन्होंने बताया कि एजेंसियों द्वारा कुल 2866 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 8.46 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें पुलिस द्वारा 7.62 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 59 लाख रुपये तथा रेलवे सुरक्षा बल ने 0.35 लाख रूपये कीमत के मादक पदार्थ पकड़े है। इसके अलावा, अन्य एजेंसियों द्वारा भी 24 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ पकडे गये है।

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्य पुलिस व अन्य एजेंसियों ने 9.05 करोड रूपये से अधिक मूल्य की 97602 ग्राम कीमती धातुएं (सोना, चांदी इत्यादि) पकड़ी हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य पुलिस व अन्य एजेंसियों ने 5.23 करोड रूपये से अधिक की अन्य वस्तुएं भी पकडी है।

 

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD