Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से हरियाणा के उधम सिंह का पार्थिव शव अमृतसर पहुंचा

20 जुलाई को परिवार के साथ टूट गया था संपर्क, लावारिस मिला शव

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 25 Sep 2024

Last updated on: Sep 25, 2024, 00:00 IST

जरूरतमंदों के मसीहा के तौर पर जाने जाते दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय के प्रयासों से आज हरियाणा के जिला अंबाला के गांव बहीटा के साथ संबंधित 41 वर्षीय उधम सिंह पुत्र कृपाल सिंह का पार्थिव शरीर दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पर पहुंचा। इस सबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय ने बताया कि उधम सिंह भी अन्य युवाओं की तरह अपने बेहतर भविष्य के सपने लेकर करीब 5 वर्ष पहले दुबई आया था कि गत जुलाई महीने में भेदभरे हालातो में उसकी मृत्यु हो गई। 

डॉ. ओबरॉय ने बताया कि उधम सिंह का पार्थिव शव लावारिस हालत में मिलने पर भारतीय दूत घर की तरफ से गत 20 अगस्त के करीब उनके साथ संपर्क करके उनको उधम सिंह के परिजनों को यह सूचना देने के लिए कहा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उधम सिंह के पार्थिव शरीर से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान उसके अंगूठे को स्कैन करने के बाद हुई थी। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने सरबत का भला ट्रस्ट की हरियाणा इकाई के नुमाइंदे लखविंदरपाल सिंह गरेवाल के माध्यम से मृतक के परिजनों के साथ संपर्क करके उनके साथ हुई इस अनहोनी से अवगत करवाया था। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दुबई स्थित अपनी टीम की तरफ से उधम सिंह का पार्थिव शव भारत भेजने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई भारतीय दूतावास के सहयोग के साथ पूरी करने के बाद आज उसके पार्थिव शब्द को भारत भेजा गया है। 

डॉ.  ओबरॉय ने बताया कि पार्थिव शव भारत भेजने के लिए आया खर्च उनके द्वारा ही किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून मुताबिक यह खर्च उनको कुछ समय बाद सरकार की तरफ से प्राप्त हो जाएगा। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा उधम सिंह की दो मासूम बेटियों और पत्नी के लिए 2000 रुपये मासिक पेंशन शुरू कर दी गई है। 

पीड़ित परिवार के साथ हवाई अड्डे पर दुख व्यक्त करने पहुंची ट्रस्ट की अमृतसर टीम की तरफ से पंजाब अध्य्क्ष सुखजिंदर सिंह हेर, माझा जोन के सलाहकार सुखदीप सिंह सिद्धू, महासचिव मनप्रीत सिंह संधू और नुमाइंदे हरदेव सिंह छीना व परमिंदर सिंह संधू ने बताया कि डॉ.  ओबरॉय के प्रयासों से अब तक 375 के करीब बदनसीब लोगों के पार्थिव शव परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इ

स दौरान हवाई अड्डे पर हरियाणा से पार्थिव शव लेने पहुंचे उधम सिंह के पिता कृपाल सिंह और दोस्त गुरप्रीत सिंह ने डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय का इस बड़े प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत ही उनके परिवार को उधम सिंह के अंतिम दर्शन नसीब हुए हैं और परिवार की आर्थिक मदद के लिए पेंशन की सहूलत दी गई है। 

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD