Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों को खाद के साथ अन्य उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चार टीमें गठित : गुरमीत खुड्डियां

कृषि मंत्री ने माझा किसान संघर्ष समिति को आगामी रबी सीजन के लिए डी.ए.पी./एन.पी.के./एस.एस.पी. की आवश्यक आपूर्ति का भरोसा दिलाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Sep 2024

Last updated on: Sep 19, 2024, 00:00 IST

किसानों को खाद के साथ जबरन अन्य कृषि उत्पाद बेचने से रोकने के लिए पंजाब कृषि और किसान कल्याण विभाग ने चार टीमें गठित की हैं। इन टीमों की निगरानी संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में माझा किसान संघर्ष समिति के साथ बैठक के बाद इन टीमों के गठन के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने माझा किसान संघर्ष समिति के प्रधान बलविंदर सिंह की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पंजाब के पास आगामी रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी./एन.पी.के./एस.एस.पी. उपलब्ध है क्योंकि पंजाब को पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी. और अन्य फॉस्फेटिक खाद प्राप्त हो रही हैं।

किसानों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अन्य कृषि उत्पादों को जबरन खाद के साथ बेचने के मामले पर श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसानों को खाद के साथ अन्य उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान विशेष मुख्य सचिव (कृषि) श्री के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि पंजाब में लगभग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई होने की संभावना है, जिसके लिए लगभग 5.50 लाख मीट्रिक टन डाइअमोनियम फॉस्फेट (डी.ए.पी.) खाद की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने, आगामी रबी सीजन के लिए पंजाब के किसानों के लिए खाद की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री के साथ उनकी बैठक हुई थी।

कृषि मंत्री ने गन्ने की कीमतों में वृद्धि की मांग पर बात करते हुए कहा कि राज्य ने 27 सितंबर को राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड के साथ बैठक तय की है और सभी मिलें निर्धारित समय पर पीड़ाई शुरू करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि बटाला की सहकारी चीनी मिल की क्षमता 1500 पीडाई प्रति दिन (टी.सी.डी.) से बढ़ाकर 3500 टन टी.सी.डी. कर दी गई है। बैठक में शुगरफेड की एम.डी. श्रीमती सेनू दुग्गल, कृषि निदेशक जसवंत सिंह और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Senu Duggal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD