Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फ़िरोज़पुर में ’’सारागढ़ी जंगी यादगार" हुई लोक अर्पण- डा.बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Saragarhi War Memorial, Ferozepur, Ranbir Singh Bhullar, Rajneesh Dahiya, Fauja Singh Sarari, Rajesh Dhiman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 12 Sep 2024

Last updated on: Sep 12, 2024, 00:00 IST

127 साल पहले सारागढ़ी में 21 शूरवीर सिंहो द्वारा दी शहादत को पंजाब सरकार ने जीवंत किया है, जिससे शहादत प्राप्त करने वाले योद्धा आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। इन बातों का प्रगटावा पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब फ़िरोज़पुर छावनी में सारागढ़ी जंग के शहीदों की याद में बनाए गए ‘‘ सारागढ़ी जंगी यादगार’ ’ का लोक अर्पण करने मौके किया।

शहीदों की याद में रखे गए अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में राज्य के निवासियों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली, ऐतिहासिक और अमीर विरासत के साथ जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इस कार्य के अंतर्गत राज्य में ऐतिहासिक और विरासती महत्ता वाले स्थानों का सर्वपक्क्षीय विकास किया जा रहा है। इसी लड़ी में फ़िरोज़पुर में भारत में सारागढ़ी की लड़ाई को समर्पित पहली यादगार बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को ( यूनायटिड नैशनज़ ऐजुकेशनल साईंटिफिक एंड कल्चरल आर्गनाईजेशन) के अनुसार यह युद्ध विश्व की आठ महत्वपूर्ण युद्ध में से एक है जिसमें शहीद हुए सिपाहियों को ‘‘ इंडियन आर्डर आफ मैरिट’’( सर्वोच्च तगमा) यानि विक्टोरिया क्रास के साथ सम्मानित किया गया था। युवाओं को संबोधित होते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को बेमिसाल शूरबीरता और साहस की याद दिलाती रहेगी।

इस यादगार के इतिहास के बारे में बताते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि इस युद्ध यादगार का नींव पत्थर मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान ने 12 सितम्बर, 2023 को सारागढ़ी दिवस मौके रखा था और इस यादगार को एक साल में पूरा करने की हिदायतें दी गई थी। डिप्टी कमिश्नर फ़िरोज़पुर श्री राजेश धीमान के नेतृत्व में ज़िला प्रशासन की पूरी टीम के अथक यत्नों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 2 करोड़ रुपए की लागत के साथ यह सारागढ़ी जंगी यादगार अपने निश्चित समय में बन कर तैयार हो गया है।

जिसमें राज्य सभा मैंबर डा.विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा भी 50 लाख रुपए का अहम योगदान दिया गया है। यह भारत में सारागड़ी युद्ध को याद करवाने वाली ऐसी यादगार है जिससे केवल सिख कौम ही नहीं बल्कि सभी देश के नौजवान प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों में से ज़्यादातर फ़िरोज़पुर के साथ सबंधित थे।

उन्होंने संगत को यह भी बताया कि इससे पहले 2 करोड़ रुपए की लागत के साथ गुरुद्वारा सारागढ़ी में इस जंग को समर्पित अजायब घर भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस अजायब घर में सारागढ़ी जंग के समय इस्तेमाल किया जाए सिगनलिंग तकनीक के आरकीफैकटस, इक्यूपमैंट, कोडिंग, डिकोडिंग को दिखाया गया है। 

इसके इलावा उस समय युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी दिखाया गया है और वीडियो के द्वारा भी इस ऐतिहासिक जंग के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यह युद्ध यादगार 36 सिख रैजीमेंट के उन 21 शूरवीरों की आत्म सम्मान, सम्मान और बलि को समर्पित है जिन्होंने सारागढ़ी के किले के बचाव के लिए दस हज़ार अफगानी कबाईलियों के साथ लोहा लिया और युद्ध के मैदान में शहीद हो गए परन्तु पीठ नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि सारागढ़ी युद्ध यादगार का संकल्प समाना, अफगानिस्तान में बनी यादगार से प्रेरित है। समाना, अफगानिस्तान में मौजूदा यादगार मेमोरियल की तरह इस यादगार केंद्र में 31 फुट ऊँचाई वाला टावर 4 फुट ऊँचे गोलाकार प्लेटफार्म और बनाया गया है। इस मेमोरियल पर सुंदर लाईटे लगाई गई है जो कि मेमोरियल को रात के समय ओर भी आकर्षक बनाती है। यह ऐतिहासिक यादगार देश - विदेश के सैलानियों के लिए अलौकिक आकर्षण का केंद्र होगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के यत्नों से सारागढ़ी के नायक हवलदार सरदार ईशर सिंह का 8 फुट ऊँचा बुत यादगार गेट पर प्रदर्शित किया गया है। इसके इलावा उस समय के युद्ध के दृश्य को दिखाते हुए 41 फुट लम्बी दीवार ( मूरल वाल) बनाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में इन ऐतिहासिक महत्ता वाले स्थानों के सर्वपक्क्षीय विकास उपरांत लोक अपने गौरवमई और ऐतिहासिक विरासत के साथ जुड़ेंगे और देश विदेश में से बड़ी संख्या में सैलानी राज्य में यह ऐतिहासिक स्थान देखने आएगे और राज्य में पर्यटन को बढावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक विकास की गति तेज होगी। यह यादगार आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्ररेणादायक बनेगी। समागम दौरान कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारिक सदस्यों को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर अन्यों के इलावा विधायक फ़िरोज़पुर शहरी स.रणबीर सिंह भुल्लर, विधायक फ़िरोज़पुर देहाती श्री रजनीश दहीया, एम.एल.ए. गुरूहरसहाय स.फौजा सिंह सरारी, कमिश्नर फ़िरोज़पुर मंडल श्री अरुण सेखड़ी, मेजर जनरल योगी श्योरैन जी.ओ.सी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ज) डा. निधि कुमुद बामबा, एस.डी.एम हरकंवलजीत सिंह, सहायक कमिशनर ( ज) सूरज, ब्रिगेडियर बिक्रम डिप्टी जी.ओ.सी., चेयरमैन ज़िला योजना बोर्ड स.चन्द सिंह गिल, स.शमिन्दर सिंह खिंडा चेयरमैन पंजाब एग्रो, जगदेव सिंह बाम चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक, डा. मलकीत सिंह ज़िला प्रधान आम आदमी पार्टी, डिप्टी डी.ई.ओ डा. सतीन्द्र सिंह, सचिव रैड्ड क्रास अशोक बहल और डा. रामेश्वर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Saragarhi War Memorial , Ferozepur , Ranbir Singh Bhullar , Rajneesh Dahiya , Fauja Singh Sarari , Rajesh Dhiman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD