Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उप-प्रमुखों की ऐतिहासिक उड़ान स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के लिए बड़ी उपलब्धि

Military,Indian Army, Indian Navy, Indian Air Force, Air Marshal AP Singh, Lt Gen NS Raja Subraman, Vice Admiral Krishna Swaminathan, Hindustan Aeronautics Limited
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Sep 2024

Last updated on: Sep 09, 2024, 00:00 IST

भारतीय सेना के लिए एक ऐतिहासिक घटना के तौर पर, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के उप प्रमुखों ने आज स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। उप वायु सेना प्रमुख (वीसीएएस) एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाया और उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि के साथ-साथ उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दो सीट वाले तेजस में उड़ान भरी।

अभ्यास में उनकी संयुक्त भागीदारी से सभी सेनाओं के बीच सहयोग पर बढ़ते जोर का पता चलता है, जिसमें थल, समुद्र और वायु सेनाएं आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक साथ काम कर रही हैं। यह संयुक्त उड़ान इसलिए भी अभूतपूर्व है, क्योंकि पहली बार तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने एक ही अवसर पर उड़ान भरी है, जो भारत की बढ़ती एकीकृत रक्षा क्षमताओं, आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है। इससे न केवल उनके नेतृत्व का पता चलता है बल्कि भारत के सशस्त्र बलों के निर्बाध एकीकरण भी प्रदर्शित होता है।

यह उड़ान जोधपुर के आसमान पर हुई, जहां भारतीय वायु सेना ने तरंग शक्ति 2024 नामक अभ्यास का आयोजन किया है। यह भारत का पहला बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसका उद्देश्य इसमें भाग लेने वाले मित्र देशों (एफएफसी) के बीच अंतर-संचालन और परिचालन समन्वय को बढ़ाना है। प्रतिभागियों की एक व्यूह रचना के साथ, आईएएफ के नेतृत्व वाले अभ्यास का उद्देश्य घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना है जिससे व्यापक क्षमताओं के साथ सहयोग को मजबूत मिलती है।

इस मिशन में तेजस को शामिल किए जाने से भारत के रक्षा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में स्वदेशी प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका का पता चलता है।भारत के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण कौशल के प्रतीक तेजस की उड़ान देश की 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

एयरोनॉटिकल डिजाइन एजेंसी (एडीए) द्वारा डिजाइन किया गया, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित और निर्मित तेजस एक अत्याधुनिक कई भूमिकाओं वाला लड़ाकू विमान है, जिसे विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करते हुए भारत के सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।तीनों उप प्रमुखों ने इस अवसर का उपयोग भारत और एफएफसी दोनों की प्रतिभागी सेनाओं के साथ बातचीत करने के लिए भी किया।

 

Tags: Military , Indian Army , Indian Navy , Indian Air Force , Air Marshal AP Singh , Lt Gen NS Raja Subraman , Vice Admiral Krishna Swaminathan , Hindustan Aeronautics Limited

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD