Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

जनता की मांग के अनुसार वार्डो में करवाए जा रहे हैं विकास कार्यः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 18 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Sep 2024

Last updated on: Sep 09, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 18 में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि इलाके में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि वार्ड के हर हिस्से में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और लोगों को बेहतर ढांचागत सुविधाएं प्राप्त हों। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इलाके में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगी। इस वार्ड में सड़कों और गलियों की मरम्मत और निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से छुटकारा मिल सके।" ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह भी घोषणा की कि जल्द ही वार्ड नंबर 18 में एक नया आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किया जाएगा। 

यह आंगनवाड़ी सेंटर बच्चों और महिलाओं की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जहां पोषण और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार विकास कार्यों में जनता की भागीदारी को अहमियत देती है और उनकी आवश्यकताओं और सुझावों के अनुसार ही योजनाएं तैयार की जाती हैं। 

उन्होंने कहा कि हम जनता की मांगों को गंभीरता से लेते हैं और उनकी जरूरतों के अनुसार कदम उठाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर रविंदर कुमार, डा. राम ईकबाल, इंद्रजीत लाला, चंदरदीप, राम नाथ, उमेश राय, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, राजिंदर भगत, धनराज, संजीव पंडित, जतिंदर राय, कामाख्या सिंह, संतोश राय, हरिंदर कुमार, विकास कुमार भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD