Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया

सीवाईएसएस के पिछले कार्यकाल के दौरान यूनिवर्सिटी को दो नए हॉस्टल मिले, हमें और अधिक कार्य करने के लिए आपके समर्थन की जरूरत : परमिंदर गोल्डी

Parminder Singh Goldy, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Prince Chaudhary
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2024

Last updated on: Aug 28, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) ने बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा की। प्रिंस चौधरी सीवाईएसएस के उम्मीदवार होंगे। सीवाईएसएस ने इस बार सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ही उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए आप के युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि 2022 में सीवाईएसएस ने पहली बार पीयू छात्र चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान छात्रों और विश्वविद्यालय के कल्याण के लिए हमने लगन से काम किया। 

उस दौरान हमने दो नये छात्रावास स्वीकृत कराए। उसके निर्माण के लिए पंजाब सरकार ने अपनी ग्रांट भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने छात्रों के लिए इतना काम नहीं किया। मीडिया को संबोधित करते हुए सीवाईएसएस प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में प्रिंस चौधरी के नाम घोषित किया और कहा कि वह पंजाब विश्वविद्यालय के जाने-माने और चहेते छात्र हैं। 

लालपुरा ने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण जीत हासिल करेगी। मीडिया को संबोधित करते हुए सीवाईएसएस प्रत्याशी प्रिंस चौधरी ने कहा कि उनका (सीवाईएसएस का) मुख्य एजेंडा छात्र कल्याण है और जल्द ही वे अपना घोषणापत्र भी जारी करेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र विश्वविद्यालय के मुद्दों से अवगत हो सकें और उसके समाधान के लिए हमारे विज़न जान सके।

इस मौके पर सीवाईएसएस के जॉनी, मनजोत पड्डा, इंदरजीत मान, सुक्खी, मनकीरत, तरूण, वीरजोत, तुम्बी, दिव्यांश ठाकुर, महक गिल, निज्जर, गुरजोत और जशन कंबोज सहित अन्य छात्र नेता मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Goldy , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Prince Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD