Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डाइट क्लिनिक ने लुधियाना में किया अपने फ्लैगशिप आउटलेट का शुभारंभ

Health, Diet Clinic,Diet Clinic Dietitian Sheela Seharawat,  Rajiv Seharawat, Dr. Parvender Sheoran, Diet Clinic Health Care Pvt Ltd, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Aug 2024

Last updated on: Aug 28, 2024, 00:00 IST

देश भर में कई उल्लेखनीय कार्य करने के बाद, डाइट क्लिनिक ने अब लुधियाना में एक नया फ्लैगशिप आउटलेट शुरू किया है। 3125, स्ट्रीट 5, गुरुदेव नगर में स्थित इस आउटलेट का उद्घाटन डाइट क्लिनिक के फाउंडर्स डाइटीशियन शीला सहरावत और श्री राजीव सहरावत की उपस्थिति में किया गया। 

उनके अनुसार, लोगों के लिए यह बहुत जरुरी है कि वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आखिरकार, स्वस्थ जीवन ही सुखी जीवन की कुँजी है। क्लिनिक का उद्घाटन डॉ. परविंदर श्योराण, डायरेक्टर, आईसीएआर-अटारी, लुधियाना, पंजाब द्वारा किया गया।

वजन घटाने और चिकित्सा संबंधी सेवाओं के लिए, डाइट क्लिनिक एक जाना-माना नाम है। 21 वर्षों में डाइट क्लिनिक 1,20,000 से अधिक क्लाइंट्स को अपनी सेवाओं से संतुष्ट कर चुका है। इसकी कुशल टीम में विभिन्न अनुभवी डाइटीशियंस और न्यूट्रिशनिस्ट्स शामिल हैं, जिनका नेतृत्व डाइटीशियन शीला सेहरावत करती हैं। 

ऑर्गेनाइज़ेशन के लक्ष्यों को प्रखर रखते हुए, यह टीम स्वस्थ जीवन जीने में लोगों की सहायता करती है। डाइट क्लिनिक की सफलता का श्रेय अनुभवी और समर्पित डाइटीशियन शीला सेहरावत और अभिनव उद्यमी राजीव सहरावत (सीईओ) को जाता है। दोनों डाइट क्लिनिक के संस्थापक भी हैं। उद्घाटन समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए, डाइटीशियन शीला सहरावत, फाउंडर और मेंटर, डाइट क्लिनिक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, "सफलता के लिए समय और सहयोग की जरुरत होती है। 

पिछले 21 वर्षों में, डाइट क्लिनिक ने अपने क्लाइंट्स का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है और साथ ही उन्हें सर्वोत्तम सहायता प्रदान की है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। आपके विश्वास से ही हम लगभग 90% नए रेफरल क्लाइंट्स अर्जित करने में सक्षम हुए हैं। 

आपके प्रसन्न चेहरे देखकर हमें खुशी मिलती है। हम लुधियाना में नया आउटलेट शुरू करके अत्यंत रोमांचित और गौरवान्वित हैं और क्लाइंट्स से हमारी स्वास्थ्य सेवाओं को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।" डाइटीशियन लवलीन रतन ने कहा, “डाइट क्लिनिक व्यक्ति के अनुरूप ऐसी आहार योजनाएँ प्रदान करता है, जो न सिर्फ प्राकृतिक हैं, बल्कि घर पर बनाने में भी आसान हैं। 

इतना ही नहीं, ये वजन घटाने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी मदद करती हैं। स्वस्थ रहने और जीवन का आनंद लेने के लिए वजन घटाना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। हम लोगों को बेहतर महसूस कराने और स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा आपकी और अन्य लोगों की सहायता करने के लिए समर्पित हैं। 

आपका विश्वास हमारे लिए बहुत मायने रखता है।“ डॉ. परविंदर श्योराण, डायरेक्टर, आईसीएआर-अटारी, लुधियाना, पंजाब, ने कहा, "आज की भागदौड़ भरी दुनिया में, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ भी तेजी से बढ़ रही हैं, और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। 

वे उन मूलभूल बिंदुओं से अवगत नहीं होते, जिन्हें अपनाकर स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। खान-पान की आदतों और आहार में साधारण-से बदलाव बड़ा अंतर ला सकते हैं। ऐसे में, डाइट क्लिनिक लोगों को सेवाएँ तथा स्वस्थ और बेहतर जीवन देने के लिए तत्पर है। हमें लुधियाना में इस क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है।“

डाइट क्लिनिक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के बारे में  

डाइट क्लिनिक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड क्लिनिक्स की एक श्रृंखला है। इसकी स्थापना 21 वर्ष पहले डाइटीशियन शीला सहरावत द्वारा एक स्वस्थ दुनिया के सृजन के उद्देश्य से की गई थी। डाइट क्लिनिक के देश भर 20 से अधिक क्लिनिक्स हैं, जो भारत और विदेशों में कई लोगों को अपना वजन घटाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद करते हैं। 

स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण में उत्कृष्टता के लिए डाइट क्लिनिक को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सफलता और प्रसिद्धि के मामले में इसने खुद को अग्रणी ऑर्गेनाइज़ेशन के रूप में स्थापित किया है।

 

Tags: Health , Diet Clinic , Diet Clinic Dietitian Sheela Seharawat , Rajiv Seharawat , Dr. Parvender Sheoran , Diet Clinic Health Care Pvt Ltd , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD