Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

सीरत कपूर ने ऑफ-शोल्डर मिनी ब्लैक ड्रेस में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, स्टाइलिंग के साथ दिखाई चेकमेट लेडी की अदा

Seerat Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Aug 2024

Last updated on: Aug 28, 2024, 00:00 IST

ग्लैमरस अभिनेत्री  सीरत कपूर जो अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर तापमान बढ़ा दिया है। अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर  अभिनेत्री ने एक ब्लैक मिनी ड्रेस में अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है। 

इस लेटेस्ट लुक ने उनके फैशनिस्ता के दर्जे को और भी मजबूत कर दिया है, और उनकी इंस्टाग्राम फीड उनके स्टाइल कौशल का प्रमाण है। सीरत को निस्संदेह लोगों का ध्यान आकर्षित करना बखूबी आता है और उनका यह नया लुक भी इसका प्रूफ  है—यह निश्चित रूप से आपके दिल को चुरा लेगा।

अपने लेटेस्ट पोस्ट में, अभिनेत्री  ने मिश्र इंडिया का एक शानदार आउटफिट पहना है जो उनके शरीर को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट करता है। इस ड्रेस में एक-शोल्डर रफल डिजाइन है और दूसरी ओर एक ऑफ स्लीव है, जो इस आउटफिट को ओवरआल एक शानदार रूप देता है। 

बॉडीकॉन फिट उनके कर्व्स को निखारता है, जबकि मिनी हेमलाइन उनके लंबे पैरों को हाइलाइट करती है, जिससे यह आउटफिट किसी भी मौके के लिए एक परफेक्ट स्टेटमेंट लुक दे सकता है। एक्सेसरीज़ की बात करें तो उन्होंने इस आउटफिट के साथ लंबे सिल्वर स्टेटमेंट स्टोन इयररिंग्स और एक बड़ा डायमंड फूल के आकार की अंगूठी पहनी है। 

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर-स्टैंड की बटरफ्लाई से सजी हाई हील्स पहनी, जिसने उनके पूरे लुक को एक ग्लैम टच दिया।

https://www.instagram.com/p/C_IgMBvM72g/?img_index=6 

मेकअप की बात करें तो  सीरत कपूर ने बोल्ड अप्रोच चुनी। उन्होंने अपनी आँखों को स्मज्ड आईलाइनर, मस्कारा और डिफाइन्ड ब्रो से उभारा, जिससे उनकी निगाहें बेहद आकर्षक लग रही थीं। ब्लश्ड चीक्स और ग्लोइंग हाइलाइटर ने उनके चेहरे को एक अलग चमक दी। 

उन्होंने लुक को ग्लॉसी लिपस्टिक के शेड से पूरा किया, जो उनके ओवरऑल वाइब को कॉम्प्लिमेंट करता था। उनकी व्हाइट नेल्स ने ऑल-ब्लैक आउटफिट को एक  परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट लुक दिया। अभिनेत्री ने अपने लंबे कर्ल को साइड पार्टिशन में खुला छोड़ा, जिससे वे खूबसूरती से उनके कंधे पर लहराते दिखे। 

यह हेयरस्टाइल उनके ग्लैम लुक के साथ पूरी तरह मेल खाता है। ऑल-व्हाइट बैकड्रॉप के सामने पोज करते हुए सीरत कपूर ने उन "चेकमेट" वाइब्स को बखूबी दर्शाया, जिसमें उन्होंने हर शॉट में आत्मविश्वास से चारों ओर छा गईं। एक ही लुक में बोल्डनेस और एलिगेंस का बैलेंस बनाना सच में प्रेरणादायक है।

सीरत कपूर  एक सच्ची फैशन आइकन हैं और उनका यह लेटेस्ट लुक स्टाइल में एक मास्टरक्लास देता है उन सभी लड़कियों को जो ऐसे ओउत्फिट्स कभी डेट, बर्थडे या किसी भी खास मौके के लिए यह आउटफिट प्लान कर रही हों, अभिनेत्री सीरत कपूर का यह नया पहनावा परफेक्ट इंस्पिरेशन का स्रोत है। यह बहुत सच है की ब्लैक ड्रेस कभी गलत नहीं हो सकती, खासकर तब जब इसे सीरत कपूर जैसी अभिनेत्री हमे इंस्पिरेशन दे।

 

Tags: Seerat Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD