Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत सरकार की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का सरकारी महिंद्रा कॉलेज में आगाज

डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, एपीआरओ हरदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे

Showkat Ahmad Parray, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Aug 2024

Last updated on: Aug 27, 2024, 00:00 IST

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा देश भर में विभिन्न स्थानों पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी क्रम के तहत शहर के सरकारी महिंद्रा कॉलेज में तीन दिवसीय चित्र  प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका मंगलवार को आगाज़ हुआ।

इस मौके पर जिला उपायुक्त शौकत अहमद पारहे (आईएएस) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।  उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती है। इसी शृंखला के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।  

इसके अलावा उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया और कहा कि इसको सफल बनाने के लिए हर देशवासी को आगे आना होगा। मंच से संबोधन करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के एफपीओ गुरमीत सिंह (आईआईएस) ने कहा कि मंत्रालय द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न मंत्रालयों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

साथ ही लोगों को ऑनलाइन ठगी से  के बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एपीआरओ हरदीप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया.  इसके साथ ही कॉलेज के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सराहना की।

इस बीच विद्यार्थियों की पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न कॉलेजों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में शिवांशी को पहला, खुशप्रीत कौर को दूसरा, ममता को तीसरा, आंचल को चौथा, किरण को पांचवां और नवजोत कौर को छठा स्थान मिला। जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हरप्रीत कौर ने पहला, हरजीत सिंह ने दूसरा और सुखविंदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

फोटो प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छी पहल है। बहरहाल इस प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटक समेत छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया।

 

Tags: Showkat Ahmad Parray , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD