Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा की सोच दलित विरोधी, वह वर्षों से आरक्षण खत्म करने की साज़िश रच रही है - आप

2018 में यूपीएससी को प्रधानमंत्री कार्यालय से कई बार निर्देश गया कि कम से कम 50 पद लैटरल एंट्री के लिए रिजर्व रखें - पवन कुमार टीनू

Pawan Kumar Tinu, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2024

Last updated on: Aug 22, 2024, 00:00 IST

यूपीएससी लैटरल एंट्री नियुक्तियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि भाजपा की सोच ही दलित विरोधी है। वह वर्षों से अनुसूचित जाति- जनजाति आरक्षण खत्म करने की साज़िश रच रही है।

वीरवार को पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए पवन कुमार टीनू ने कहा कि जब 2018 में लैटरल एंट्री माध्यम से नियुक्तियां हुई उस समय यूपीएससी को प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश जाता था। उन्होंने मीडिया को एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट भी दिखाई जिसमें कहा गया था कि कम से कम 50 पद लैटरल एंट्री के लिए रखा जाए।

टीनू ने कहा कि लैटरल एंट्री का मकसद उच्च पदों में आरक्षण खत्म करना था इसलिए भाजपा सरकार ने इसके तहत एक-एक कर नियुक्ति की क्योंकि अगर इकट्ठे 50-60 नियुक्तियां करते तो फिर उन्हें आरक्षण के संवैधानिक नियमों का पालन करना पड़ता। उन्होंने कहा कि ऐसी नियुक्ति के लिए यूपीएससी को मात्र दो तीन दिन का ही समय दिया जाता था ताकि किसी को पता न चले और विवाद न हो।

इस बार उनकी पोल खुल गई क्योंकि इकट्ठे 45 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन दे दिया। ये फैसला भी सिर्फ इसलिए वापस लिया गया क्योंकि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर चुनाव नहीं होते तो फैसला नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि इस बार जब बीजेपी फंस गई तो मामला यूपीएससी पर फेंक दिया, जबकि सारा निर्णय केन्द्र सरकार था। 

दरअसल भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को मिले संवैधानिक आरक्षण खत्म करना चाहती है। पवन टीनू ने कहा कि केंद्र सरकार का दलित आरक्षण के खिलाफ काम करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दलितों के लिए आरक्षण का प्रावधान इसलिए किया गया था कि उनके पास खेती तो छोड़िए, गुजर-बसर करने लायक भी जमीन नहीं थी। 

उनकी सामाजिक स्थिति भी बेहद दयनीय थी। उन्हें अछूत माना जाता था। इसलिए सरकारी नौकरियों और चुनावों में उनको आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दलितों के खिलाफ ही काम नहीं कर रही है, वह सामान्य वर्ग के भी नौजवानों के खिलाफ भी काम कर रही है। केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 9 लाख 80 हजार पद खाली है, उन्हें भरा नहीं जा रहा है। 

जबकि देश में करोड़ों नौजवान बेरोजगार भटक रहे हैं। इसके अलावा मोदी सरकार में सरकारी नौकरियों की संख्या बहुत कम गई है। 2014 के बाद सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 50 हजार से ज्यादा नौकरियां कम हो गई है। वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनियों में हजारों नौकरियां खत्म हो गई। फिर दर्जनों सरकारी कंपनियों के निजीकरण के कारण हजारों सरकारी नौकरियों के पद समाप्त हो गए।

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD