Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल भवन और खेल मैदान का निरीक्षण किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr.Dhani Ram Shandil, Vikramaditya Singh, Sanjay Awasthi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 21 Aug 2024

Last updated on: Aug 21, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम सोलन से वापिस लौटते हुए कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल के भवन और खेल मैदान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 50 बिस्तर वाले कंडाघाट अस्पताल का निर्माण 14 करोड़ रुपये की लागत से पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था, लेकिन पिछली भाजपा सरकार के समय में इसके निर्माण कार्य को रोक दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस भवन का निर्माण कार्य पुनः आरम्भ करेगी जिसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य का प्रस्ताव शीघ्र राज्य सरकार को भेजना सुनिश्चित करें।

इसके उपरान्त, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंडाघाट के खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। स्थानीय लोगों ने इस मैदान को और चौड़ा करने की मांग की ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित विभाग को इसका प्रस्ताव भी सरकार को भेजने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि उनकी मांग पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और हरदीप सिंह बावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र सेठी और रमेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हुसन चंद, ब्लॉक कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr.Dhani Ram Shandil , Vikramaditya Singh , Sanjay Awasthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD