Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गृह मंत्री अमित शाह से मिला हाटी समुदाय का प्रतिनिधि मंडल

हाटियों को एसटी दर्जा मिलने के बाद भी सुक्खू सरकार कर रही है आना कानी : जयराम ठाकुर

Amit Shah, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Jul 2024

Last updated on: Jul 31, 2024, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हाटी समुदाय का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से लोकसभा कार्यालय में मुलाक़ात की। प्रतिनिधि मण्डल ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताकर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। प्रतिनिधि मण्डल ने हाटी समुदाय को संविधान संशोधन से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा क़ानून को लागू न किए जाने के बारे में भी गृहमंत्री को अवगत करवाया।

प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि क़ानून बने एक साल से ज़्यादा का समय बीत गया है लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण अभी तक किसी को भी कोई लाभ नहीं मिला है। इस क़ानून को लागू करने में सुक्ख़ू सरकार द्वारा हर कदम पर रोड़े अटकाए गये हैं। कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही हाटी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए बने क़ानून में हर तरह से व्यवधान डाला गया है। 

जिसके कारण हाटी समुदाय को संसद द्वारा पारित किए गए क़ानून का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। प्रतिनिधि मण्डल ने गृहमंत्री से जल्दी से जल्दी हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने वाले क़ानून को लागू करवाने का निवेदन भी किया।  प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ सिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, प्रोफेसर अमीचंद, कुन्दन सिंह, रन सिंह और अतर सिंह नेगी शामिल रहे।

प्रतिनिधि मंडल की गृह मंत्री से मुलाक़ात की तस्वीरें अति शीघ्र जारी होंगी। 

 

Tags: Amit Shah , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD