Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जीतन राम मांझी और शोभा करंदलाजे ने एनटीएससी में नए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

श्री जीतन राम मांझी ने कहा - एमएसएमई क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और एमएसएमई क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाना प्राथमिकता रहेगी

Jitan Ram Manjhi, Shobha Karandlaje, Bharatiya Janata Party, BJP, NSIC Technical Service Centre
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jul 2024

Last updated on: Jul 18, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज नई दिल्ली के ओखला में एनएसआईसी तकनीकी सेवा केंद्र (एनटीएससी) में नए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में सचिव (एमएसएमई) श्री एस.सी.एल. दास, संयुक्त सचिव (एसएमई) श्रीमती मर्सी एपाओ और एनएसआईसी के सीएमडी डॉ. एस.एस. आचार्य भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत डॉ. एस.एस. आचार्य के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं और उभरते उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए एनएसआईसी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण क्षण एनएसआईसी और मेसर्स ड्रोन डेस्टिनेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना था। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य कौशल विकास कार्यक्रमों में उन्नत ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण को शामिल करना है, जिससे एमएसएमई को तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सके। 

एमएसएमई के लिए समर्थन को और मजबूत करते हुए, एनएसआईसी की ऋण सुविधा योजना के तहत तीन बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।कार्यक्रम के दौरान नए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए। इन कार्यक्रमों को उद्यमियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्‍साह के साथ आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं।

श्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में कहा, "एमएसएमई क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और आज का कार्यक्रम एक कुशल और सशक्त भारत की दिशा में हमारी यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करता है। एमएसएमई क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाना भी प्राथमिकता होगी।"

सुश्री शोभा करंदलाजे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा ध्यान एक मजबूत इकोसिस्‍टम बनाने पर है जो प्रतिभाओं का पोषण करे और नवाचार को बढ़ावा दे। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम इस कल्‍पना को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।"सचिव (एमएसएमई) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एमएसएमई प्रमुख उद्यम हैं जो भारत को दुनिया का ड्रोन-हब बनाने में योगदान देंगे और इस यात्रा में मंत्रालय द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें एनएसआईसी से उत्तीर्ण प्रशिक्षु, जो अब उद्यमी हैं, उन्‍होंने आकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। दोनों मंत्रियों ने अपने स्टॉल पर उद्यमियों से बातचीत की, उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Shobha Karandlaje , Bharatiya Janata Party , BJP , NSIC Technical Service Centre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD