Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार पर कार्यशाला आयोजित

हिमाचल प्रदेश 0-5 वर्ष आयु वर्ग के आधार नामांकन में देश में पहले स्थान पर

Dr. Nipun Jindal, Aadhaar in Himachal Pradesh, UIDAI Chandigarh,Himachal Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/चंडीगढ़ , 11 Jul 2024

Last updated on: Jul 11, 2024, 00:00 IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आज यहां हिमाचल प्रदेश में आधार (एएडीएचएएआर) और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की उप-महानिदेशक भावना गर्ग ने किया।

भावना गर्ग ने आधार के उपयोग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि आधार पर क्यूआर कोड का उपयोग इसकी प्रमाणिकता की जांच के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 0-5 वर्ष आयु वर्ग के आधार नामांकन के लिए देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने बच्चों के नामांकन के लिए विभिन्न विभागों के एकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग को बाल नामांकन टेबलेट प्रदान करना और स्कूलों को नामांकन किट की सुविधा प्रदान करना शामिल है।

सचिव प्रियतु मंडल ने कहा कि कानूनी ढांचे को व्यवहारिक कार्यान्वयन रणनीतियों के साथ जोड़कर यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि आधार शासन और जन कल्याण के लिए एक मजबूत उपकरण के रूप में निरंतर अहम भूमिका निभाए।

निदेशक डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल ने आधार से संबंधित बहुमूल्य विचार सांझा करने और अन्य पहलुओं की जानकारी के लिए प्रतिभागियों और यूआईडीआईए का आभार व्यक्त किया।  

कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा, यूआईडीएआई के निदेशक जगदीश कुमार, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उप निदेशक राणा प्रीत पाल सिंह, वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

UIDAI conducts workshop on impact of Aadhar in HP

Shimla/Chandigarh

Regional office of UIDAI, Chandigarh convened a workshop here today which focused on maximizing the impact of Aadhaar in Himachal Pradesh.The event featured insightful discussions led by prominent figures within UIDAI and Himachal Pradesh's administrative framework. 

This workshop also emphasized on advancing Aadhaar enrollment and verification in the State DDG, UIDAI, regional office Chandigarh Bhawna Garg highlighted the importance of integration of various departments for enrolling children, including providing child enrolment tablets to the health department and equipping schools with enrollment kits.

Director, Rural Development and Panchayati Raj Dr. Nipun Jindal thanked the participants for sharing insights into the Aadhaar ecosystem and new developments around it. He assured that the state would continue to harness the potential of Aadhaar for the benefit of residents of the state.

Secretary, Digital Technologies and Governance Priyatu Mandal, Director, Digital Technologies and Governance Raghav Sharma, Director UIDAI,  Jagdish Kumar, Deputy Director UIDAI Regional Office, Chandigarh Rana Pritpal Singh also attended the workshop.

 

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Aadhaar in Himachal Pradesh , UIDAI Chandigarh , Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD