Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

नशामुक्ति की दिलाई शपथ

Kuldeep Singh Pathania, Himachal Congress, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंबा , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 18:08 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे घातक मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई। 

इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा (हेरोइन) एक अत्यंत खतरनाक सिंथेटिक नशा है जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चुनौती बन चुका है। 

उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत देश की युवा एवं भावी पीढ़ी को इस नशे की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाज के सामूहिक प्रयासों से ही रोका जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष से एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। 

अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने साथ में यह भी बताया कि राज्य सरकार इसके समूल नाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाना सुनिश्चित बना रही है। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने जागरूकता गतिविधियों और जन चेतना को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा स्वयं जागरूक होंगे, तभी समाज के प्रत्येक घर तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। उन्होंने युवा एवं भावी पीढ़ी को इस नशीले घातक दानव से सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या को सामाजिक संकोच के कारण छिपाने के बजाय समय रहते उचित सहायता प्राप्त करें। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि चिट्टे का एक-दो बार किया गया सेवन भी व्यक्ति को इसकी गिरफ्त में ले सकता है। ऐसे में इससे बाहर निकलना भी अत्यंत कठिन हो सकता है। उपयुक्त मुकेश रेपसवाल ने इससे पहले स्वागत संबोधन रखते हुए कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि जागरूकता गतिविधियों की निरंतरता में आज जिला के सभी उपमंडलों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों इत्यादि में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी कुमारी, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर परिषद चंबा के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी तथा उनके शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Himachal Congress , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD