Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आने वाले समय में कांग्रेस की गाड़ी पर सिर्फ बाप-बेटा ही दिखाई देगें : नायब सिंह सैनी

कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी समाज को दिए उनके अधिकार, ओबीसी आयोग बनाकर दी संवैधानिक शक्तियां

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 11 Jul 2024

Last updated on: Jul 11, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है, उनके बड़े नेता पार्टी को छोड़कर जा रहे है। आने वाले समय में कांग्रेस की गाड़ी पर सिर्फ बाप-बेटा ही दिखाई देगें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। 

गोहाना कांड हो या मिर्चपुर, पूरा प्रदेश गुंडागर्दी व बाहुबलियों का अड्डा बन चुका था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपट रही है।श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीब व्यक्ति न्याय से दूर था और उनका जमकर शोषण किया जाता था। उन्होंने कहा कि 10 साल के शासनकाल में कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को सिर्फ बर्बाद करने का कार्य किया है। 

पिछले 10 वर्षो में भाजपा सरकार द्वारा किए गये कार्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम साढे़ तीन घण्टे में दिल्ली से चण्डीगढ़ पहुंच जाते है। चण्डीगढ़ से नारनौल जाने में जहां 10 घण्टे लगते थे, वहीं अब मात्र ढ़ाई से तीन घण्टे में पहुंच जाते है।

- हमने बैगर खर्ची-पर्ची के दी एक लाख 32 हजार नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में नौकरी अटैची में वजन देखकर मिलती थी, वहीं भाजपा सरकार ने एक लाख 32 हजार नौकरी बगैर खर्ची-पर्ची के दी है। आज गरीब का बेटा भी सरकारी नौकरी लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जहां किसानों को फसल खराब होने पर दो व पांच रूपये का चेक मिलता था वहीं अब उनकी फसल के खराबे की पूरी भरपाई हो रही है। 

किसानों के हित में किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गेंहू व धान के साथ ही 14 अन्य फसलें भी एमएसपी पर खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है।

-एक लाख छतों पर लगाएं जाएगें सोलर पैनल

प्रधानमंत्री सूर्य किरण योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज एक लाख 10 हजार रुपये कीमत का सोलर पैनल लोगों को मुफ्त दिया जा रहा है और हरियाणा में सरकार ने टारगेट लिया है कि एक लाख छतों पर सोलर पैनल लगाएं जाएंगें ताकि गरीब लोगों को मुफ्त बिजली मिल सके।16 जुलाई को नारनौल में होने वाले ओबीसी वर्ग के सम्मेलन को लेकर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगें। 

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ओबीसी समाज को उनके अधिकार दिए गए। ओबीसी आयोग बनाया गया और उसे संवैधानिक शक्ति दी गई है। इसी की बदौलत आज ओबीसी समाज के बच्चों को चाहे नवोदय विद्यालय हो या फिर एमडी के दाखिले हर जगह उन्हें लाभ मिल रहा है। हरियाणा में क्रीमीलेयर की व्यवस्था 6 से 8 लाख रुपये की है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में ओबीसी समाज का बैकलॉग भी पूरा किया जाएगा और नौकरियों में प्रमोशन देने का काम भी करेंगें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, सोनीपत नगर निगम के मेयर निखिल मदान, सोनीपत भाजपा जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा उपस्थित रहें।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD