Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Commercial, Veedol, Sourav Ganguly, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 01 Jul 2024

Last updated on: Jul 01, 2024, 00:00 IST

टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से भारत की अग्रणी लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह नयी साझेदारी वीडोल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि कंपनी अपने ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाना और संपूर्ण भारत में अपनी बाजार स्थिति को मजबूत करना चाहती है। 

वीडोल ब्रांड के पास 70 से अधिक देशों के बाजारों के साथ जुड़ाव का एक समृद्ध और लगभग सौ साल पुरानी विरासत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'पेशेवरों की पसंद' के रूप में स्थापित वीडोल, दुनियाभर में वर्कशॉप बिरादरी के बीच एक प्रमुख स्थान रखता है। उद्योग में सम्मानित और विश्वसनीय वीडोल, ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट (रिटेल) और संस्थागत (बी2बी) दोनों क्षेत्रों के लिए लुब्रिकेंट की एक व्यापक रेंज प्रदान करता है। 

अखिल भारतीय उपस्थिति के साथ वीडोल, भारत के सबसे प्रमुख लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक है, जिसका 31 मार्च 2024 तक परिचालन से समेकित राजस्व 1931 करोड़ रुपये है। वीडोल एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो अपने सभी भागीदारों को विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पादों के भंडार को दूर-दूर तक वितरित करता है।

 इनमें से कई भागीदार कंपनी के साथ दो पीढ़ियों से जुड़े हुए हैं। ईमानदारी, पारदर्शिता और स्थायी संबंध, वीडोल की परिभाषित विशेषताएं हैं, जो इसके विज्ञापन टैगलाइन 'रखे साफ, दिल से' में भी समाहित है। नयी साझेदारी पर उत्साह व्यक्त करते हुए टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अरिजीत बासु ने कहा, "हम सौरव गांगुली जैसे महान क्रिकेटर को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में हमारे साथ पाकर बहुत खुश हैं। 

जैसा की हम सभी जानते हैं कि इस दिग्गज की नेतृत्व क्षमता, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने ही टीम इंडिया के अंदर विजयी भावना को आकार दिया है। ईमानदारी और आत्म-विश्वास पर आधारित ब्रांड सौरव, सभी को प्रदर्शन और उपलब्धि के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, ये मूल्य वीडोल के साथ दृढ़ता से प्रतिध्वनित होते हैं। हमें विश्वास है कि यह जुड़ाव हमें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत प्रेरणा प्रदान करेगा।" 

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, श्री सौरव गांगुली ने कहा, "वीडोल के साथ मेरा सहयोग उत्कृष्टता, नवाचार और विश्वसनीयता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिस तरह वीडोल ऑटोमोटिव उद्योग में उच्च गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए खड़ा है, उसी तरह मैं अपने काम के हर पहलू में इन मूल्यों को अपनाने के लिए समर्पित हूं। हम साथ मिलकर अपने उपभोक्ताओं को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। हम दोनों के पास जो सबसे अच्छा है, हम उसका प्रदर्शन करेंगे।"

 

Tags: Commercial , Veedol , Sourav Ganguly , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD