Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया

Savitri Thakur, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Women and Child Development, MWCD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2024

Last updated on: Jun 21, 2024, 00:00 IST

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में "संकल्प: महिला सशक्तिकरण केन्‍द्र - 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ" पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की, साथ ही सचिव श्री अनिल मलिक भी मौजूद थे।

यह कार्यशाला महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर केन्‍द्रित राष्ट्रव्यापी 100-दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत का प्रतीक है, जो 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में नामांकन अभियान और शैक्षिक सत्रों को शामिल करते हुए महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता और पहुंच को बढ़ाना है।

उद्घाटन के दौरान, राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पोषण अभियान, दीन दयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) जैसी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने अभियान की शुरुआत की और राष्ट्रीय परिकल्‍पना के अनुरूप महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

एक दिवसीय कार्यशाला में संकल्प: एचईडब्‍ल्‍यू के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी प्रावधानों, संचार रणनीतियों और परामर्श तकनीकों पर सत्र आयोजित किए गए, जो पूरे भारत में 693 जिलों में संचालित हैं। इन पहलों का उद्देश्य सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करना और विकास योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

मंत्रालय इस 100 दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।


Ministry of Women and Child Development Launches 100-Days Special Awareness Campaign on Women Empowerment

New Delhi

The Ministry of Women and Child Development (MWCD) organized the "National Workshop on SANKALP: Hub for Empowerment of Women - Launch of the 100-Days Special Awareness Campaign" at Vigyan Bhavan, New Delhi today. The event was chaired by the Union Minister of State for Women & Child Development, Smt. Savitri Thakur, alongside Secretary Shri. Anil Malik.

The workshop marks the commencement of a nationwide 100-days awareness campaign focused on women-centric issues, scheduled from 21st June to 4th October 2024. This campaign aims to amplify awareness and outreach on women empowerment, encompassing enrolment drives and educational sessions nationwide.

During the inauguration, Minister of State Smt. Savitri Thakur highlighted the significance of empowering women through effective implementation of various schemes such as Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana, PM Awas Yojana, Swachh Bharat Mission, Poshan Abhiyaan, Deen Dayal Antyodaya Yojana – National Rural Livelihoods Mission (DAY-NRLM). Secretary, MWCD, Shri Anil Malik introduced the campaign, highlighting its pivotal role in advancing women-led development aligned with the national vision.

The one-day workshop featured sessions on legal provisions, communication strategies, and counselling techniques for grassroots functionaries of SANKALP: HEWs which are operational in 693 districts across India. These initiatives aim to ensure last-mile delivery of services and enhance women's participation in developmental schemes. The Ministry, through this 100 day’s program, reaffirms its commitment to fostering women's empowerment across sectors such as education, health, livelihood, and social security.

 

Tags: Savitri Thakur , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Women and Child Development , MWCD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD