Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा के संबंध में जारी वोटरों के आंकड़ों एवं मतगणना में ई.वी.एम. से प्राप्त वोटों में अंतर

एडवोकेट ने चुनाव आयोग, सीईओ और सभी डीसी को लिखकर मामला उठाया

Hemant Kumar, Advocate Hemant Kumar, Punjab & Haryana High Court Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2024

Last updated on: Jun 13, 2024, 00:00 IST

हाल ही में संपन्न 18वीं लोकसभा आम चुनाव के  छठे चरण में  हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर गत माह 25 मई को  हुए मतदान में वास्तविक तौर पर  वोट डालने वाले  जनरल मतदाताओं (वोटरों )  की वास्तविक संख्या ( सर्विस मतदाताओं को छोड़कर) के आंकड़े,  जो भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 28 मई को बाकायदा एक प्रेस नोट जारी कर सार्वजनिक किया गया था, उन आंकड़ों में और 4 जून को हुई मतगणना में प्रदेश के हर  लोकसभा हलके के फाइनल नतीजों में सभी  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) में  से प्राप्त वोटों के आंकड़ों  में किसी लोकसभा हलके में कम और किसी लोकसभा हलके में अधिक अंतर सामने आया है अर्थात किसी लोकसभा हलके के सम्बन्ध में  चुनाव आयोग द्वारा जारी जनरल  वोटरों की संख्या से ईवीएम में प्राप्त वोटों की संख्या अधिक सामने आई और किसी लोकसभा हल्के में कम.

इस सम्बन्ध में अम्बाला शहर निवासी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने गत 8 जून को  देश के  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार एवं सुखबीर सिंह संधू एवं चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों, हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अनुराग अग्रवाल एवं प्रदेश के सभी 22 जिलों के डीसी (उपायुक्तों) जो अपने सम्बंधित जिले के पदेन जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) हैं को लिखकर उक्त मामला उठाया है और इस सम्बन्ध में उपयुक्त कार्रवाई बारे लिखा है हालांकि अब तक उन्हें कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है. 

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए हेमंत ने बताया कि  जहाँ तक उनके गृह लोकसभा हलके अम्बाला (अनुसूचित जाति आरक्षित) का विषय है, तो  28 मई को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार अम्बाला लोकसभा हलके में कुल 19 लाख 96  हज़ार 708 जनरल मतदाताओं (सर्विस मतदाताओं को छोड़कर) में से 67.34 प्रतिशत अर्थात 13 लाख 44 हजार 503 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि 4 जून को अम्बाला लोकसभा सीट की मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 13 लाख 44 हजार 533 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गयी. 

इस प्रकार अम्बाला लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी वास्तविक  वोटरों की संख्या में और ईवीएम से प्राप्त वोटों में 33  का अंतर सामने आता है अर्थात ईवीएम में 33 वोट अधिक प्राप्त हुए. ज्ञात रहे कि पोस्टल वोटों की संख्या 2189 इसके अतिरिक्त थी. अम्बाला में ईवीएम और पोस्टल वोट दोनों मिलाकर कुल 13 लाख 46 हजार 722 वोट  मतगणना में गिने गये. 

इसी प्रकार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  17 लाख 93  हज़ार 29 जनरल मतदाताओं  में से 65.39 प्रतिशत अर्थात 11 लाख 72 हजार 526 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 11 लाख 71 हजार 667 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 589 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 589 वोट कम  प्राप्त हुए.

फरीदाबाद  लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  24 लाख 30  हज़ार 212 जनरल मतदाताओं  में से 60.62 प्रतिशत अर्थात 14 लाख 70 हजार 649 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 14 लाख 69 हजार 170 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 1479 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 1479 वोट कम  प्राप्त हुए.

गुडगाँव   लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  25 लाख 73  हज़ार 411 जनरल मतदाताओं  में से 62.03 प्रतिशत अर्थात 15 लाख 96 हजार 240 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 14 लाख 96 हजार 251 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 11 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 11 वोट अधिक   प्राप्त हुए.

हिसार   लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  17 लाख 90  हज़ार 722 जनरल मतदाताओं  में से 65.27 प्रतिशत अर्थात 11 लाख 68 हजार 784 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 11 लाख 68 हजार 313 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 471 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 471 वोट कम  प्राप्त हुए.

करनाल   लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  21 लाख 4  हज़ार 229 जनरल मतदाताओं  में से 63.74 प्रतिशत अर्थात 13 लाख 41 हजार 174 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 13 लाख 41 हजार 197 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 23 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 23 वोट अधिक   प्राप्त हुए.

कुरुक्षेत्र  लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  17 लाख 94  हज़ार 300 जनरल मतदाताओं  में से 67.01 प्रतिशत अर्थात 12 लाख 2 हजार 401 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 12 लाख 2 हजार 413 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 12 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 12 वोट अधिक   प्राप्त हुए.

रोहतक   लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  18 लाख 89  हज़ार 844 जनरल मतदाताओं  में से 65.68 प्रतिशत अर्थात 12 लाख 41 हजार 201 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 12 लाख 39 हजार 652 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 1549 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 1549 वोट कम   प्राप्त हुए.

सिरसा   लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  19 लाख 37  हज़ार 689 जनरल मतदाताओं  में से 69.77 प्रतिशत अर्थात 13 लाख 51 हजार 932 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 13 लाख 51 हजार 949 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 17 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 17 वोट अधिक   प्राप्त हुए.

सोनीपत  लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी नोट अनुसार कुल  17 लाख 66  हज़ार 624 जनरल मतदाताओं  में से 63.44 प्रतिशत अर्थात 11 लाख 20 हजार 791 वोटरों ने मतदान किया. हालांकि उक्त सीट पर  मतगणना में सभी ईवीएम से प्राप्त वोटों की संख्या 11 लाख 19 हजार 190 फाइनल रिजल्ट शीट पर दर्शाई गई जिसमें 1601 का अंतर है अर्थात सभी  ईवीएम में 1601 वोट कम    प्राप्त हुए.

 

Tags: Hemant Kumar , Advocate Hemant Kumar , Punjab & Haryana High Court Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD