Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी की करनाल उपचुनाव में जीत एवं कांग्रेस विधायक वरूण चौधरी के सांसद बनने बावजूद हरियाणा विधानसभा में भाजपा की ताजा सदस्य संख्या बहुमत से एक कम - एडवोकेट हेमंत

Hemant Kumar, Advocate Hemant Kumar, Punjab & Haryana High Court Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2024

Last updated on: Jun 04, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रिक्त करनाल‌‌‌ विधानसभा  सीट उपचुनाव  में जीतने से मौजूदा हरियाणा विधानसभा सदन में भाजपा की सदस्य संख्या ( स्पीकर  ज्ञान चंद गुप्ता को मिलाकर) 40 से 41 हो गई है. वहीं वर्तमान 14 वीं हरियाणा विधानसभा‌ में अंबाला जिले की मुलाना वि.स. सीट से कांग्रेस विधायक वरूण चौधरी के अंबाला लोकसभा सीट से  सांसद बनने से    उन्हें विधायक पद से त्यागपत्र देना  होगा.   

पंजाब एवं  हरियाणा के  हाईकोर्ट एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि चूंकि विधायक रहते हुए  वरूण लोकसभा सांसद निर्वाचित‌ हुए हैं, इसलिए भारत के संविधान के अनुच्छेद 101 के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए दोहरी‌ सदस्यता निषेध नियम, 1950 के अंतर्गत वरूण को उनकी निर्वाचन‌ नोटिफिकेशन प्रकाशित होने  के 14 दिनों के  भीतर हरियाणा विधानसभा की सदस्यता अर्थात विधायक पद से त्यागपत्र देना होगा.

इसी प्रकार  सिरसा जिले की रानियां और गुरूग्राम जिले की बादशाहपुर वि.स. सीटे‌ पहले से रिक्त हैं. इस प्रकार विधानसभा की वर्तमान सदस्य‌  संख्या  जल्द 87 हो जाएगी.  हेमंत ने बताया कि 87 सदस्ययी  हरियाणा विधानसभा सदन में बहुमत का आंकड़ा 44 बनता   है.  गत माह  भाजपा सरकार को  समर्थन कर रहे तीन निर्दलीय विधायकों - करनाल की नीलोखेड़ी  से धर्म पाल गोंदर, कैथल की पुण्डरी  से रणधीर सिंह गोलन और चरखी दादरी जिले की दादरी  से सोमबीर सांगवान ‌द्वारा सरकार से समर्थन वापिस लेने के ऐलान  के बाद (हालांकि कुछ तकनीकी कारणों  से  फिलहाल राज्यपाल और स्पीकर  को इस बारे  में आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाना  लंबित है) और बीती  25 मई को  एक निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन के बाद से  नायब सैनी सरकार के बहुमत पर  सवाल खड़े हो रहे हैं.

वर्तमान में  हरियाणा की भाजपा  सरकार के पास एक निर्दलीय विधायक नयन‌ पाल रावत एवं  हलोपा के इकलौते विधायक गोपाल कांडा का ही समर्थन है जिससे उसके पास 43 विधायक बनते हैं जो बहुमत‌ से एक कम है. विपक्ष के पास कुल 44 विधायक है जिसमें कांग्रेस के 29 ( वरुण चौधरी को छोड़कर) 

जजपा के 10, चार निर्दलीय और एक इनेलो के  अभय चौटाला. हालांकि भाजपा इन विपक्षी  विधायकों  में सेंधमारी कर अपनी सदन‌ में अपनी  संख्या बढ़ा सकती है. हालांकि बदले राजनीतिक परिवेश में भाजपा के कुछ असंतुष्ट विधायकों का भी विपक्ष में पलाउ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. जो  भी हो‌, सरकार का अल्पमत या बहुमत विधानसभा‌‌‌ सदन‌ ‌में ही साबित किया जा सकता है अन्यथा नहीं जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों में स्पष्ट किया गया है.

हेमंत ने एक और रोचक जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा हरियाणा विधानसभा में बेशक भाजपा के 41 सदस्य (विधायक ) हैं परन्तु  संवैधानिक रूप से   प्राथमिक तौर पर  40 भाजपा  विधायक ही नायब सैनी सरकार के पक्ष में (अगर विश्वास प्रस्ताव  हो ) और विरोध में ( अगर अविश्वास प्रस्ताव हो ) ही वोट कर सकते हैं क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 189 (1) के अनुसार विधानसभा स्पीकर केवल  सदन में किसी प्रस्ताव पर मत बराबर होने की परिस्थिति में ही  अपना निर्णायक मत (कास्टिंग वोट ) दे सकता है.

 

Tags: Hemant Kumar , Advocate Hemant Kumar , Punjab & Haryana High Court Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD