Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है: डॉ. विनीत सग्गर

Health,Dr. Vineet Sagar, IVY Hospital, Head Neurointervention & Endovascular Surgery,  Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 May 2024

Last updated on: May 31, 2024, 00:00 IST

“ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है और हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। वास्तविक संख्या निश्चित रूप से अधिक होगी, क्योंकि इनमें से कई मरीज कभी भी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक नहीं पहुंच पाते हैं।“

शुक्रवार को आईवीवाई अस्पताल में हेड न्यूरोइंटरवेंशन एंड एंडोवस्कुलर सर्जरी डॉ. विनीत सग्गर ने बताया की भारत में प्रतिदिन लगभग 3000-4000 स्ट्रोक होते हैं और 2-3% से अधिक का इलाज नहीं हो पाता है। डॉ. सग्गर ने बताया कि दुनिया भर में ब्रेन स्ट्रोक की दर प्रति वर्ष 100,000 जनसंख्या पर 60-100 मामले है, जबकि भारत में यह 100,000 जनसंख्या पर 145 मामले के करीब है। 

वैश्विक स्तर पर सभी स्ट्रोक रोगियों में से 60% भारत में हैं। कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अब "मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी" नामक एक नई तकनीक के कारण, जो अब आइवी अस्पताल मोहाली में उपलब्ध है, इन रोगियों का इलाज 24 घंटों तक चयनित मामलों में किया जा सकता है। 

इस तकनीक में मस्तिष्क को खोले बिना थक्के को या तो एस्पिरेट किया जाता है या स्टेंट की मदद से मस्तिष्क से बाहर निकाला जाता है।

डॉ. प्रदीप ने कहा, “भारत जैसे विकासशील देश कम्युनिकेबल और नॉन-कम्युनिकेबल रोगों के दोहरे बोझ का सामना कर रहे हैं। स्ट्रोक भारत में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। संतुलन, आंखें, चेहरा, हाथ, वाणी और समय (BEFAST) में परिवर्तन यह जानने के लिए महत्वपूर्ण हैं कि क्या कोई व्यक्ति निकट भविष्य में स्ट्रोक से गुजरेगा। चेहरे का असमान होना जैसे मुंह झुका हुआ होना, एक हाथ नीचे की ओर लटका हुआ होना और अस्पष्ट वाणी स्ट्रोक के कुछ सामान्य लक्षण हैं।

इस अवसर पर आईवीवाई हॉस्पिटल मोहाली के डॉक्टरों की टीम ने एक स्ट्रोक हेल्पलाइन नंबर 9988823456 भी लॉन्च किया।

स्ट्रोक को रोकने के लिए करें :

Ø  बीपी कंट्रोल रखें

Ø  वजन कम करें

Ø  अधिक व्यायाम करें

Ø  बेबी एस्पिरिन लें

Ø  एट्रियल फिब्रिलेशन का इलाज करें

Ø  मधुमेह का इलाज करें-

Ø  धूम्रपान छोड़ें

Ø  स्ट्रोक के प्रति सचेत रहें

Ø  स्वस्थ बीएमआई और हिप-टू-वेस्ट अनुपात बनाए रखें

 

Tags: Health , Dr. Vineet Sagar , IVY Hospital , Head Neurointervention & Endovascular Surgery , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD