Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

बाइक रैली दौरान महारानी परनीत कौर जिंदाबाद और जय श्री राम के नारो से गूंजा शहर

बाजारों में दुकानादारों ने बाइक रैली को दिया बड़ा समर्थन

Parneet Kaur, Preneet Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 30 May 2024

Last updated on: May 30, 2024, 00:00 IST

पटियाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर का चुनाव प्रचार करने के लिए उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर शहर में बाइक रैली निकाली। मोदी बाग पैलेस से भाजपा की पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जयइंद्र कौर ने बाइक रैली को भाजपा का झंडा दिखाते हुए रवाना किया। ये रैली वाईपीएस चौक से होते हुए पोलो ग्राउंड के पास से होकर छोटी बारादरी, टीवी अस्पताल रोड,स, लाहौरी गेट होकर आर्य समाज चौक में रैली को समाप्त हुई।

रैली दौरान पूरा शहर नरिंदर मोदी जिंदाबाद, परनीत कौर जिंदाबाद और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।  रैली को रवाना करने से पूर्व भाजपा नेता बीबा जयइँद्र कौर ने कहा कि भाजपा की नीतियों से पटियाला के लोग बेहद प्रभावित हैं। अभी तक के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की योजनाओं और भाजपा की ओर से पटियाला जिले के लिए कामों की जानकारी पहुंचाई। 

उन्होंने कहा कि आज शाम छह बजे के बाद से चुनाव प्रचार थम जाएगा, लेकिन 1 जून को होने वाले चुनाव को लेकर हमारी तैयारियां जारी रहनी चाहिए। शहरवासियों से एक बार फिर से अपील करते हुए बीबा जयइंद्र कौर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर का भरोसा पटियाला के लोग हैं और इसी भरोसे जिले की हरेक समस्या का समाधान केंद्र की मोदी सरकार के माध्यम से करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कोई भी पटियाला वासी इन चुनावों को साधारण चुनाव समझने की भूल न करें, क्योंकि ये चुनाव पटियाला के साथ-साथ हमारे बच्चों के भविष्य को तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी अपने किए हरेक वायदे को पूरा करते हैं, उन्हीं से प्रेरित होकर पटियाला वासियों से चुनाव दौरान किया एक-एक वायदे को पूरा करने की जिम्मेदारी परनीत कौर की करेंगी। 

उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं में गर्मी के बावजूद चुनाव को लेकर जो जोश और उस्ताह देखा गया, वह परनीत कौर करो लगातार आगे बढ़कर जिम्मेदारी को पूरा करने को प्रोत्साहित कर रहा है। निजी हितों को छोड़कर हमेशा से पंजाब के हितों को प्राथमिकता देता आ रहा कैप्टन अमरिंदर सिंह का पूरा परिवार पटियाला वासियों की ओर से दिए गए भरोसे का हमेशा ऋणि रहेगा।

इस अवसर पर महारानी परनीत कौर के नाती और बीबा जयइंद्र कौर के सपुत्र निरवान सिंह, भाजपा नेता आशुतोष गौतम, संजीव शर्मा हैपी, यूथ नेता अनुज खोसला, निखिल काका, निखिल बातिश शेरू, संदीप मल्होत्रा, कुशल चौपड़ा, हरीश कपूर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के यूथ कार्यकर्ता शामिल थे।    

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD