Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब के लोग 1 जून को अमित शाह की धमकी का जवाब देंगे, भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे : अरविंद केजरीवाल

हम भगत सिंह के चेले हैं, वे हमें जेल से डरा नहीं सकते, हम भाजपा के ज़ुल्म के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gurpreet Singh GP, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 29 May 2024

Last updated on: May 29, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ मंडी गोबिंदगढ़ में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से गुरप्रीत जीपी को जिताने की अपील की। रोड शो में आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग भी मौजूद थे।

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टी की उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही आपके हकों के लिए संसद में आवाज उठाई। इसलिए इस बार आप उन सभी को नकार दो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को रिकॉर्ड अंतर से जिताओ। हमारे उम्मीदवार आपके सभी समस्याओं को समझते हैं। ये आपके मसले को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए केन्द्र सरकार से लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की अपील करने आया हूं। आप लोगों ने दो साल पहले विधानसभा में हमें भारी बहुमत दिया था। 117 में से 92 सीट दिए थे। ये लोकसभा चुनाव हैं। इस बार हमें केंद्र में मजबूत कर दो। सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जीता दो। हमारे सभी सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे और केंद्र से संबंधित सारे मसलों का हल करवाएंगे। जब हमारे पंजाब से 13 सांसद होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का ₹1 भी फंड नहीं रोक सकती। 

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी खत्म करने के लिए भी 13 सीटें मांग रहा हूं। भाजपा पंजाब के साथ बहुत बुरा कर रही है। पंजाब के हजारों करोड़ रुपए फंड रोक रखी है। अभी दो दिन पहले अमित शाह ने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि 4 जून के बाद वह  पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। इसलिए भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट मत करना। इस बार 1 जून को आम आदमी पार्टी को वोट देकर अमित शाह की धमकी का जवाब दें।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 में आपने पंजाब में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को चुना, जिसके कारण पिछले दो सालों में यहां कई बड़े-बड़े काम हुए। अब लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है। पहली बार बिना सिफारिश और रिश्वत के करीब 50000 नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली। 

यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ पंजाब और दिल्ली में ही बिजली मुफ्त है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार है। वहीं भाजपा शासित राज्य गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बिजली बहुत महंगी है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमें ईडी-सीबीआई और जेल से डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम भगत सिंह के चेले हैं, वे हमें से डरा नहीं सकते। 

हम भाजपा के ज़ुल्म के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के ठीक बाद उन्होंने हमें जेल भेज दिया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को डर था कि अगर केजरीवाल पूरे देश में घूम कर प्रचार करेगा तो भाजपा की बहुत सीटें कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि अगर केजरीवाल ईमानदार नहीं है तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gurpreet Singh GP , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD