Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लोकतंत्र का हनुमान बनकर भाजपा को विजयी बनाने का काम करे चंडीगढ़ की जनता : स्मृति ईरानी

मैं चंडीगढ़ में प्रचार करने नहीं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने आई हूं,जिन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, Sanjay Tandon, Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 May 2024

Last updated on: May 28, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रामदरबार के दशहरा ग्राउंड में चंडीगढ़ के मतदाताओं से लोकतंत्र का हनुमान बन कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। स्मृति ईरानी मंगलवार देर शाम को चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में  महिला शक्ति सम्मान रैली में पहुंचीं थी। 

उन्होंने महिला का भारी हुजूम  देख कर कहा कि मैं केवल प्रचार करने नहीं,बल्कि आभार व्यक्त करने आई हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने चंडीगढ़ वासियों से अपील भी की कि वे एक जून को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लें और भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को विजयी बनाने में योगदान दें। 

उन्होंने कहा कि साल2014 और 2019 में विकसित भारत के साथ नवभारत के निर्माण की नींव रखी देश के प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी,क्योंकि देश की जनता ने उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाने का काम किया था,2024 में देश की जनता के सामने एक बार फिर मौका है,वह चंडीगढ़ से संजय टंडन को विजयी बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाएं। 

उन्होंने कहा कि देश ने कभी नहीं सोचा था कि गरीबों और महिलाओं के लिए चिंता करने वाले प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गारंटी पर बैंक खाते खुलवाने का काम करेंगे।आज देश में 23 करोड़ महिलाओं के पहली बार बैंक खाते तब खुले हैं जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं बैंक खाते इसलिए नहीं खोल पा रही थी,क्योंकि उसके पास न्यूनतम राशि भी बैंक खाते में रखने के लिए नहीं थी,लेकिन मोदी सरकार में उनकी गारंटी पर बैंकों में महिलाओं के खाते खुले। आज सरकार की योजनाओं का पैसा सीधा बैंक खातों में आ रहा है।

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि पिछले दिनों वह चंडीगढ़ में अपने प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए प्रचार करने आई थी,लेकिन उनके होते मंच पर उनके नेता फोटो के लिए झगड़ा कर रहे थे। कांग्रेस के नेताओं में सिर्फ फोटो खिचवाने की होड़ थी। अब चंडीगढ़ की जनता सोच सकती है कि जिस पार्टी के नेता फोटो खिंचवाने के लिए लड़ रहे हों,वे देश की जनता,गरीबों और देश के बारे में क्या सोचेंगे ? 

चंडीगढ़ में कांग्रेस सरका१र के कार्यकाल को याद कर सकते हैं चंडीगढ़ वासी कि उनकी सरकार में चंडीगढ़ को अठन्नी तक नहीं मिली। कांग्रेस देश के विकास के लिए नहीं,अपनी विरासत और सत्ता की भूख के लिए चुनाव लड़ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में  जब वैश्विक महामारी कोरोना से लोग दहशत में थे,तब मोदी सरकार ने मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवाने और गरीबों तक फ्री राशन पहुंचने का काम किया था।  उस समय कांग्रेस के नेताओं ने भी कोरोना से बचाव के लिए फ्री टीके लगवाए थे,मगर बाद में मोदी को गाली देने का काम भी किया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर कोरोना के समय कांग्रेस की सरकार होती तो गरीबों  में वितरण किया जाने वाला राशन बाजार में बेच दिया जाता और कोरोना की फ्री वैक्सीन चंडीगढ़ में पवन बंसल के घर से बरामद होती। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा शुरु की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश के 27 हजार अस्पतालों में गरीब और जरुरतमंद जनता को आयुष्मान भारत योजना के कारण पांच लाख रुपये फ्री ईलाज की सुविधा मिल रही है। 

रैली में उन्होंने पूछा कि कितने लोग श्रीराम मंदिर बनने से खुश हैं,यह सुनते ही रैली स्थल जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा।भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि पहली बार चुनाव में है कि आज क्रप्शन का मुद्दा नहीं उठ रहा,जबकि 2014 से पहले चुनावों के समय विकास नहीं,बल्कि भ्रष्टाचार का मुद्दा  छाया रहता था। उन्होंने मोदी के हाथ मजबूत करने और विकसित भारत के लिए एक जून को भाजपा को वोट डालने की अपील की। 

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा,अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया,कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ,महिला भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष हीरा नेगी,उपाध्यक्ष पूनम शर्मा सहित अन्य नेत्रियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , Sanjay Tandon , Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD