Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ पंजाब सरकार ने नहीं दिया केंद्रीय फंड का हिसाब- डा. सुभाष शर्मा समूचा हलका श्री आनंदपुर साहिब मोदी की सोच पर देगा पहरा : डॉ. सुभाष शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों के बीच सेतु का काम करूंगा: डा सुभाष शर्मा पंजाबियो ने इस देश के लिए क़ुर्बानिया दी, इस बार एक जून को हर पंजाबी एक बार फिर देश को बचाने में योगदान देगा : अरविंद केजरीवाल केद्र में कांग्रेस की सरकार से होगा अमृतसर के ट्रेड का विकास भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह गांव आकड़ी के अनेकों किसान परिवारों सहित भाजपा में शामिल बठिंडा में गरजे अरविंद केजरीवाल: “एक परिवार का राज अब ख़त्म करना होगा” सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे - भगवंत मान पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे

 

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 06 May 2024

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। लेकिन, अतीत में बदलाव की गति इतनी तेज नहीं थी। 

आज हम चैथी औद्योगिक क्रांति के युग में हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग जैसे नए क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं। परिवर्तन की गति और परिमाण दोनों ही बहुत अधिक हैं, जिसके कारण प्रौद्योगिकी और आवश्यक कौशल बहुत तेजी से बदल रहे हैं। 21वीं सदी की शुरुआत में कोई नहीं जानता था कि अगले 20 या 25 वर्षों में लोगों को किस तरह के कौशल की आवश्यकता होगी। 

इसी तरह, कई मौजूदा कौशल अब भविष्य में उपयोगी नहीं रहेंगे। इसलिए हमें लगातार नए कौशल अपनाने होंगे। हमारा ध्यान लचीला दिमाग विकसित करने पर होना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी तेजी से हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बिठा सके। हमें छात्रों में सीखने की जिज्ञासा और इच्छा को मजबूत कर उन्हें 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना होगा।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाए और उनके चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करे। शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के प्रति जागरूकता लाना भी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संबंध में शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। 

उनका कार्य क्षेत्र केवल शिक्षण तक ही सीमित नहीं है, उन पर देश के भविष्य के निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा ध्यान क्या सीखें के साथ-साथ कैसे सीखें पर भी होना चाहिए। उन्होंने रेखांकित किया कि जब छात्र बिना किसी तनाव के स्वतंत्र रूप से सीखते हैं, तो उनकी रचनात्मकता और कल्पना को उड़ान मिलती है। 

ऐसे में वे शिक्षा को सिर्फ आजीविका का पर्याय नहीं मानते. बल्कि, वे नवप्रवर्तन करते हैं, समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं और जिज्ञासा के साथ सीखते हैं। छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हर व्यक्ति में अच्छाई और बुराई दोनों की क्षमता होती है। उन्होंने उन्हें यह ध्यान रखने की सलाह दी कि चाहे वे कितनी भी कठिन परिस्थिति में क्यों न हों, उन्हें कभी भी बुराई को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। 

उन्हें सदैव अच्छाई का पक्ष लेना चाहिए। उन्होंने करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को अपना आदर्श बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों के आधार पर वे एक सफल और सार्थक जीवन जी सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

वे विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अतरू उन्हें स्वयं को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर देना चाहिए। यह न केवल उनका मानवीय, सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है बल्कि एक नागरिक के रूप में भी उनका कर्तव्य है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD