Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से कहीं अधिक महिलाएं अकेले सनौर हलके से भाजपा में शामिलः मुनीषा गुलाटी

Parneet Kaur, Preneet Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

सनौर हलके के विभिन्न गांवों से संबंधित एक हजार से अधिक महिलाओँ ने रविवार को मोती बाग पैलेस पहुंचकर स्वै इच्छा से भाजपा ज्वाइन कर ली। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने इन सभी महिलाओं का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद कई महिलाओँ ने भाजपा नेता परनीत कौर को बताया कि बिजली बिल माफ होने के बावजूद उनके हजारों रुपये के बिल आ रहे हैं। 

आटा-दाल योजना से उनका नाम गायब कर दिया गया है। सरकारी कामकाज घर पर ही होने का दावा पूरा नहीं हो सका। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं भी नहीं मिल रहीं। आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हरेक माह एक हजार रुपये देने का जो वायदा किया था उसे भी उन्होंने पूरा नहीं किया। महिलाओँ की इन सभी तकलीफों को सुनने के बाद परनीत कौर ने कहा कि झाड़ू वाली पार्टी का कोई भी नेता जब उनके घर पर वोट मांगने आए तो उनसे बीते 26 महिनों का बकाया 26 हजार रुपये का हिसाब अवश्य मांगा जाए।

भाजपा नेता परनीत कौर ने महिलाओँ के बड़े समूह को बताया कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने देश भर में तीन करोड़ महिलाओँ को लखपती दीदी बनाने का वायदा किया है और उन्होंने खुद पटियाला में एक लाख लखपती दीदी बनाने का लक्ष्य पहले चरण में रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जो कोई वायदा करते हैं, उसे हर हाल में पूरा करते हैं।

भाजपा में शामिल हुई महिलाओँ को परनीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना तहत दो लाख लोगों को 27 करोड़ रुपये की लागत से घर बनाकर दिए गए। महिलाओँ को धूएँ से निजात दिलाने के लिए 13 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अधीन 1.41 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया, 13 हजार 390 गांवों के लिए विकास हेतु 8 हजार 390 करोड़ रुपये खर्च किए। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 85.29 लाख से अधिक मुद्रा कर्जों में 55 फीसद महिलाओं को दिए। सुकन्नया सम्रधि योजना तहत बच्चियों के नाम से 9.6 लाख खाते खुलवाए और सही पोषण देश रोशन के माध्यम से पोषण अभियान चलाकर 13.3 लाख से अधिक महिलाओं और बच्चों को इस योजना का लाभ दिया।

महिलाओँ से दुख-सुख की बातें सांझा करते हुए परनीत कौर ने कहा कि पटियाला, पंजाब और हमारे बच्चों का भविष्य महज भाजपा के साथ ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पटियाला वासियों का जो भरोसा उनके पास है उसी की शक्ति से वह अभी तक पटियाला जिले के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को पूरा करवा सकी हैं और घग्गर सहित कई जरूरी काम भविष्य में पूरा करना है। 

पटियाला वासियों का भरोसा 1 जून को वोट के जरिए जब उनकी जीत को सुनिश्चित करेगा, तो ही वह केंद्र सरकार से सभी जरूरी विकास कार्यों के लिए बड़े विकास फंड लाने का इंतजाम कर सकेंगी। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीषा गुलाटी ने कहा कि पटियाला में आज कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी का दौरा है। 

उनके कार्यक्रम में जिले भर से एक हजार महिलाएं इकट्ठा नहीं हो सकीं, लेकिन महज सनौर हलके से एक हजार से अधिक महिलाएं अपनी इच्छा से महारानी परनीत कौर और मोदी सरकार की ओर से किए कामों से प्रभावित होकर भाजपा का हिस्से बनने मोती बाग पैलेस महारानी परनीत के पास पहुंच गईं। इस अवसर पर सनौर हलका प्रभारी बिक्रमइंद्र जीत सिंह चहल, टहलपुर गांव के पूर्व सरपंच मंजीत सिंह, मनीषा गुलाटी, गगन शेरपुर और जसपाल गंगरौली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD