Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ

Dr. Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab,Sanjeev Vashisht
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

पंजाब में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही भाजपा का हर गांव में स्वागत हो रहा है। श्री आनंदपुर साहिब हलका से पहली बार भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे डॉ. सुभाष शर्मा जब भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ के साथ गांव शामपुर में पहुंचे तो गांववालों ने उनका स्वागत किया। वहीं लोगों ने खुशी जताते हुए इस दौरान दोनों को लड्डुओं से भी तोला। 

इस मौके पर डॉ. सुभाष शर्मा ने लोगों को कहा कि हलके के गांव विकास में पिछड़ गए हैं। चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार से बात करके हलके के लिए स्पेशल पैकेज लाएंगे ताकि हलके के गांवों का विकास हो सके। उन्होंने आनंदपुर साहिब में केंद्र का कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाने के साथ ही मोहाली को बेंगलुरु की तरह आईटी हब बनाने की बात कही। वहीं इस दौरान गांव के लोगों ने भाजपा को समर्थन देते हुए उन्हें चुनाव में जिताने का वादा किया। 

आप सरकार ने राज्य को विकास में कई साल पीछे किया : डॉ. शर्मा

गांव में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को आगे ले जाने के बजाय विकास के मामले में काफी पीछे कर दिया है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे सरकार बनाकर खुश हैं तो लोगों ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार को एक मौका दिया था क्योंकि उन्हें भगवंत मान से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है और इसका भुगतान उन्हें लोकसभा चुनाव में करना होगा। 

 

Tags: Dr. Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Sanjeev Vashisht

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD