Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला

केंद्र व राज्य सरकार पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल

Vijay Inder Singla, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन दुख की बात है कि अपनी मांगों के लिए जब वह प्रदर्शन करता है तो मोदी और खट्टर सरकार द्वारा उसकी छाती पर गोलियां चलाई जाती हैं, केंद्र व राज्य सरकार दोनों पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की गारंटी देती है, किसानों की बेकद्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा उनके हितों पर किसी प्रकार का कुठाराघात नहीं होने देंगे।  

विजय इंदर सिंगला शनिवार को इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मछली कलां, जंड़पुर ,सहौरान, बड़ाली, तेवर, ढकोराण कलां, मुल्लांपुर गरीबदास, मिलख, नवागांव, कुराली, खानपुर, खरड़ तथा सनी एन्क्लेव, खरड़ में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए उनके पास विशेष योजनाएं हैं, हम किसानों को सशक्त बनाएंगे, उनको फसलों के विविधकरण की ओर लेकर जाएंगे, इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

हम किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराएंगे ताकि किसान अपनी फसलों में समय पर बिना किसी परेशानी के पानी दे सके, अब उसको रात में जागकर अपनी फसलों में पानी देना पड़ता है। इसके साथ हम किसानों को कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर निकालेंगे, कर्ज से परेशान होकर किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर है।विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब राष्ट्रीय पूल में खाद्यान्न का योगदान करने में शीर्ष स्थिति बनाए हुए है, 24 मई तक पंजाब से 124.2 लाख टन गेहूं खरीदा गया है जो देश भर से खरीदे गए गेहूं का 47.29 प्रतिशत पंजाब का है।

बावजूद इसके पंजाब के किसान को केंद्र की मोदी सरकार ने सम्मान देने की बजाये उसका अपमान किया है, उसको दिल्ली शांतिपूर्वक आंदोलन करने से रोकने के लिए सड़कों  पर किलें ठुकवा दीं ताकि यहां का किसान अपना आंदोलन न कर सकें। अब इस चुनाव में किसान इन किसान विरोधी राजनतिक दलों को अपनी वोट की चोट से सबक सिखाएगा।

विजय इंदर सिंगला ने जोर देकर कहा कि आज हम किसानों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे रहे हैं, किसानों को आज आवश्यकता है समय पर उन्नत बीज, खाद एवं पानी मिल जाए, लेकिन किसानों को इन चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है, केंद्र की मोदी सरकार साहुकारों का तो कर्ज माफ कर देती है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती है। 

प्रदेश की भगवंत मान सरकार करोड़ों रुपए विज्ञापनों पर खर्च कर देती है, लेकिन किसानों को  किसी प्रकार की रियायत नहीं दे सकती। पिछले दिनों मैं एक कृषि विश्वविद्यालय की रिपोर्ट पढ़ रहा था, उस रिपोर्ट के अनुसार जो हम किसानों को उसकी फसल का मूल्य देते हैं, उससे ज्यादा उसका खर्च फसल के उत्पादन पर हो रहा है। इससे किसानों को यहीं से घाटा शुरू हो जाता है।

किसानों के नाम पर केवल राजनीति की जाती है, लेकिन हमारी पार्टी ने लिखकर दिया है कि हम किसान को सरकार में आते ही उसका न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे, उसकी हर समस्या का समाधान करेंगे, हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का किसानों से एक विशेष प्रेम है, वह किसानों के दुख दर्द को अच्छे से समझते हैं। कई बार वह स्वयं किसानों से मिलकर उनसे अपने विचार साझा कर चुके हैं। 

हम किसानों की किस्मत बदलेंगे, इसलिए किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस मौके पर भारी संख्या में किसान भी उनके कार्यक्रमों में आए हुए थे, सभी ने विजय इंदर सिंगला को यही कहा कि पहला ऐसा व्यक्ति है जो किसानों से इतने दिल से बात कर रहा है, इसलिए आप निश्चिंत रहें यहां से भारी संख्या में जिता कर भेजेंगे। वहीं, इस मौके पर यहां के स्थानीय कांग्रेसी नेता, गांवों के सरंपच एवं पंच भी मौजूद थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD