Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी

Mahendra Singh Dhoni, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Lays
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/मुंबई , 04 May 2024

Last updated on: May 04, 2024, 00:00 IST

देश में क्रिकेट का बुखार उबाल पर पहुंच चुका है और एम एस धोनी जज़्बातों के इस तूफान के प्रमुख कारण हैं। लेज़, जो कि मौज-मस्ती का पर्याय बन चुका है, धोनी को सम्मानित करने के साथ-साथ क्रिकेट के प्रति दीवानगी को और हवा दे रहा है। क्रिकेट के मैदान में और बाहर भी धोनी की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए, लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन धोनी पैक्स लॉन्च करने की घोषणा की है। 

ये वाइब्रेंट पैक्स प्रशंसकों के लिए एक अद्भुत यादगार को हासिल करने और हर लेज़ के हर बाइट के साथ अपने हीरो को सेलीब्रेट करने का अवसर प्रदान करेंगे। लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन धोनी पैक्स लॉन्च के बारे में प्रशंसकों को रोमांचित करने के मकसद से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इनकी शुरुआती झलक दी है। उत्साहित प्रशंसक इन्हें देखते ही रोमांच से भर गए और जल्द से जल्द इन कलेक्टर्स आइटम् को हासिल करने की रुचि जाहिर की। 

लॉन्च का दिन नजदीक आते ही, पूरे माहौल में रोमांच की लहर फैल चुकी है। प्रशंसक पहले से ही प्रतीक्षारत हैं, जो दरअसल, धोनी की क्रिकेट मैदान पर शानदार पारियों की याद दिलाता है। स्टोर्स के गेट खुलते ही लिमिटेड एडिशन पैक्स प्राप्त करने के लिए प्रशंसकों के बीच रोमांच की लहर फैल गई और अपना बहुमूल्य खजाना हासिल कर चुके प्रशंसकों की खुशियां देखते ही बनती थी।

हर आयोजन पर खुशियों को बढ़ाने के लेज़ के मंत्र के साथ, इन लिमिटेड एडिशन पैक्स ने धोनी की विरासत को और आगे बढ़ाते हुए प्रशंसकों को दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर अपने हीरो को सेलीब्रेट करने का अवसर मुहैया कराया है।

सौम्या राठौड़, कैटेगरी लीड - पोटैटो चिप्स, पेप्सिको इंडिया, ने लॉन्च के मौके पर उत्साह प्रदर्शित करते हुए कहा, "हमारे लिमिटेड-एडिशन धोनी पैक्स के साथ, प्रशंसकों को अब अपने हीरो के साथ जुड़ने का एक नया तरीका मिल गया है। ये पैक धोनी के दुनिया भर में उनकी लोकप्रियता का जश्न है और साथ ही, इस क्रिकेट सितारे के प्रशंसकों को इनके रूप में एक शानदार कलेक्टर आइटम मिल रहा है। 

धोनी का जज़्बा लेज़ के अंदाज़ से पूरी तरह मेल खाता है, दोनों ही उत्कृष्टता और मौज-मस्ती में यकीन रखते हैं। समय से पहले लोगों को इन्हें हासिल करने का मौका देना किसी छक्के से कम नहीं था, जिससे यह साबित हो गया कि धोनी के प्रशंसक इस खास तोहफे को सहेजने के लिए बेताब हैं। 

हमें उम्मीद है कि ये लिमिटेड-एडिशन पैक हर उम्र के धोनी प्रशंसकों के लिए बहुमूल्य साबित होंगे, और हर मैच यादगार बनेगा।" इससे पहले, एक रोचक विज्ञापन में लेज़ ने धोनी को उनके कई प्रशंसकों के लिए निर्विवाद रूप से G.O.A.T. (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) स्वीकार किया। 

इस वीडियो की शुरुआत होती है एक काउच पर सुस्ता रहे धोनी के साथ, जो उनके सामने खड़ी गोट्स (बकरियों) को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस पूरे दृश्य के जरिए धोनी के G.O.A.T. स्टेटस (धोनी के प्रशंसकों ने उन्हें यह निकनेम दिया है) के साथ समानता दर्शाने का प्रयास किया गया है।

लेज़ के धोनी पैक्स देशभर में लिमिटेड समय के लिए सभी प्रमुख रिटेलर्स तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर छह अलग-अलग फ्लेवर्स में उपलब्ध हैं। प्रशंसकों को इन स्पेशल एडिशन पैक्स में अपने मनपसंद लेज़ फ्लेवर्स का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा, जो उन्हें स्वाद से भरपूर यादगार अनुभव से भरेगा।

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Lays

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD