Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने जताया आभार,बोले 400 पार में होगा कर्मचारियों का विशेष योगदान

Devender Singh Rana, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Jammu, BJP J&K
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2024

Last updated on: Apr 24, 2024, 00:00 IST

भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को समर्थन दिया है। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करने का आश्वासन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा को दिया। 

पीजीआई ज्वाइ्ंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन अश्विनी मुंजाल और भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ के प्रभारी बद्री प्रसाद एवं अध्यक्ष बलविंद्र सिंह,महासचिव जसवंत सिंह जस्सा के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किए और संगठन की मांगों को पूरा कराने में योगदान देने पर मल्होत्रा का आभार जताते हुए लड्डू बांटें। 

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि अनुबंध पर लगे हजारों कर्मचारियों की समान काम-समान वेतन सहित अन्य कई पुरानी मांगें हैं।इन मांगों को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन और प्रशासन के साथ अनेक बैठकें हो चुकी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा इन मांगों को पूरा कराने में सूत्रधार बने हैं।

कमेटी और मजदूर संघ का मानना है कि भाजपा की सरकार में पिछले दस वर्षों के शासनकाल में कर्मचारियों सहित अन्य सभी वर्गों के हित में फैसले लिए गए हैं।उ्न्हें विश्वास है कि अभी  जो भी मांगें लंबित हैं,वह भी कर्मचारियों के हित में आवश्य पूरी होंगी। इसीलिए पीजीआई चंडीगढ़ ज्वाइंट एक्शन कमेटी और भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ ने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन किया है।

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने दोनों संगठनों को विश्वास दिलाया कि पहले की तरह भविष्य में भी भाजपा कर्मचारी हित में फैसले लेगी।उन्होंने कर्मचारियों का आभार जताया कि उन्होंने भाजपा को 400 पार का मिशन पूरा करने अपने योगदान का भरोसा दिया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल भी मौजूद रहे।

 

Tags: Devender Singh Rana , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Jammu , BJP J&K

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD