Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

लोक सभा-2024 चुनाव केवल चुनाव ही नहीं, बल्कि यह ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ है

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2024

Last updated on: Apr 21, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अनुराग अग्रवाल, जो चुनावों के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर, राज्य में भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों को भी मुस्तैदी से तैनात किया जा रहा है। 

अब तक केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 15 कम्पनियां पहुंच चुकी हैं। श्री अग्रवाल चुनाव प्रबन्धों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक सभा-2024 चुनाव केवल चुनाव ही नहीं, बल्कि  यह ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ है। 

उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्ष, शांति, भाईचारे के साथ मनाना राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों की तो जिम्मेदारी है ही बल्कि हर नागरिक का मौलिक अधिकार भी है। बैठक में इस बात की जानकारी भी दी गई कि अम्बाला, हिसार, सिरसा, रोहतक लोक सभा क्षेत्र के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की दो-दो कम्पनियां तैनात की जाएंगी। 

इसी प्रकार, सोनीपत लोक सभा क्षेत्र में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) की दो कम्पनियां तथा कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुड़गांव व फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्रों में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) की एक-एक कम्पनी तैनात की जाएंगी। बैठक में जानकारी दी गई कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कम्पनियां का ठहराव जिला मुख्यालयों पर रहेगा।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD