Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड

निर्माता वेंकटेश हेगड़े और सोनू पाल के वीडियो में नजर आएंगे ऎक्टर अफ़ज़ल शेख

 Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Javed Ali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Apr 2024

Last updated on: Apr 18, 2024, 00:00 IST

अजय देवगन की हालिया रिलीज़ फ़िल्म मैदान के गीत गाने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक जावेद अली की आवाज में एक खूबसूरत गीत की मुम्बई में रिकॉर्डिंग सम्पन्न हुई। निर्माता वेंकटेश हेगड़े और सोनू पाल के इस सॉन्ग का संगीत किरपाल सिंह ने कम्पोज़ किया है उन्होंने ही इसका गीत लिखा भी है। इसके वीडियो में ऎक्टर अफ़ज़ल शेख नज़र आएंगे। 

स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट इन एसोसिएशन विथ हेमा ग्लोबल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (एचजीवी) के बैनर तले बन रहे म्युज़िक वीडियो की रिकॉर्डिंग के समय मीडिया से बात करते हुए गायक जावेद अली ने बताया कि यह बहुत ही प्यारा गीत है जिसे किरपाल सिंह ने बड़ी खूबसूरती से लिखा और कम्पोज़ किया है। मैं इसके निर्माता वेंकटेश हेगड़े और सोनू पाल को बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ कि वे इसका अच्छा वीडियो बनाएं। 

संगीतकार किरपाल सिंह ने कहा कि हम सब  जावेद अली के बेहद आभारी हैं कि उन्होंने इस गीत को आवाज़ देकर इसे अलग लेवल तक पहुंचा दिया है। निर्माता वेंकटेश हेगड़े ने कहा कि सोनू पाल के साथ मिलकर हम लोग कई म्युज़िक वीडियो और कई प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं। यह गीत बहुत ही खूबसूरत है जिसे जावेद अली ने गाकर इसे और भी बुलंदी दे दी है। 

अभिनेता अफ़ज़ल शेख ने कहा कि मैं काफी खुश और उत्साहित हूं कि बॉलीवुड में मेरे कैरियर की शुरुआत जावेद अली के गाए गीत से होने जा रही है। प्रोड्यूसर सोनू पाल ने कहा कि मई में इस वीडियो की शूटिंग होगी और जून तक इसे रिलीज़ करने की योजना है। अफ़ज़ल के अपोजिट एक ब्यूटीफुल अभिनेत्री की तलाश जारी है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Javed Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD