Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

स्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगा

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Apr 2024

Last updated on: Apr 18, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनावों को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों के बाहर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जागरूकता स्टीकर लगाए गए हैं।

स्टीकर पर संदेश अंकित है कि ‘इस ऊँगली का प्रयोग सिर्फ लिफ्ट का बटन दबाने के लिए ही नहीं, बल्कि 25 मई, 2024 को ईवीएम का बटन दबाने के लिए भी करें। मतदाता जब पहुंचे बूथ, लोकतंत्र करे मजबूत। लोकतंत्र के महापर्व के स्टीकर पर सबसे ऊपर ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व‘ अंकित है। स्टीकर पर ईवीएम पर बटन दबाती ऊँगली दिखाई गई है। यह हमें अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रही है।

श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए गए है। जिनमें जिला पंचकुला 16, अम्बाला 15, यमुनानगर 24, कुरूक्षेत्र 30, कैथल 30, करनाल 30, पानीपत 51, सोनीपत 30, जींद 30, फतेहाबाद 30, सिरसा 30, हिसार 35, भिवानी 32, रोहतक 35, झज्जर 30, महेंद्रगढ़ 30, रेवाड़ी 30, गुरूग्राम 35, फरीदाबाद 42, मेवात 15, पलवल 13 और चरखी दादरी 5 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान के लिए सार्वजनिक स्थानों के साथ ही नागरिकों को अस्पतालों और अन्य जगहों पर अब लिफ्ट में भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्टीकर नजर आ रहे हैं, जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD