Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हर वोट होता है कीमती, कभी-कभार मामूली अंतर से भी हो जाती है जीत: अनुराग अग्रवाल

प्रदेश में 1 करोड़ 99 लाख 35 हजार 770 पंजीकृत मतदाता

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2024

Last updated on: Apr 14, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के 1 करोड़ 99 लाख 35 हजार 770 पंजीकृत मतदाताओं से अपील की है कि वे 25 मई, 2024 को होने वाले हरियाणा में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों में बढ़-चढक़र मतदान करें क्योंकि लोकतंत्र में हर वोट कीमती होता है और यहां तक कि कभी-कभार तो प्रत्याशी मामूली अंतर से भी जीत दर्ज करता है। श्री अनुराग अग्रवाल चुनाव प्रबन्धों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र का पर्व-देश का गर्व में अपना योगदान देने के लिए आगे आएं। प्रदेश में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 460 है। हरियाणा में अम्बाला लोकसभा के अंतर्गत 76, कुरूक्षेत्र लोकसभा में 23, सिरसा लोकसभा में 40, हिसार लोकसभा में 11, करनाल लोकसभा में 37, सोनीपत लोकसभा में 44, रोहतक लोकसभा में 21, भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा में 13, गुडग़ांव लोकसभा में 78 तथा फरीदाबाद लोकसभा में 117 ट्रांसजेंडर पंजीकृत मतदाता हैं। श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 25 लाख 38 हजार 463 पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 24 लाख 4 हजार 733 पंजीकृत मतदाता हैं। इसी प्रकार, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 82 हजार 414 पंजीकृत मतदाता हैं। 

कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 85 हजार 273 पंजीकृत मतदाता हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 28 हजार 529 पंजीकृत मतदाता हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 81 हजार 605 पंजीकृत मतदाता हैं। करनाल में लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख 92 हजार 684 पंजीकृत मतदाता हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 57 हजार 818 पंजीकृत मतदाता हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 80 हजार 357 पंजीकृत मतदाता हैं तथा भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 83 हजार 894 पंजीकृत मतदाता हैं।

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति भी सी-विजल हो रहा है कारगर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजल ऐप बनाई गई है। इस ऐप के माध्यम से कहीं पर यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की जानकारी नागरिकों को होती है तो वे इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस शिकायत का निपटान 100 मिनट के अंदर विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 1666 शिकायतें  सी-विजल ऐप पर विभाग को प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 1383 शिकायतों को सही पाया गया और उनका निपटान नियमानुसार किया गया। इनमें अम्बाला जिले में 348, भिवानी जिले में 53, फरीदाबाद में 62, फतेहाबाद में 64, गुरुग्राम में 98, हिसार में 103, झज्जर में 21, जींद में 34, कैथल में 33, करनाल में 16, कुरूक्षेत्र में 44, महेन्द्रगढ़ में 3, नूंह में 39, पलवल में 38, पंचकूला में 96, पानीपत में 10, रेवाड़ी में 6, रोहतक में 63, सिरसा में 367, सोनीपत में 116 तथा यमुनानगर में 52 शिकायतें नागरिकों ने दर्ज करवाई हैं। 

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD