Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

हरियाणा में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह तैयार- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन व दबाव से बचते हुए करना चाहिए मतदान - मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2024

Last updated on: Apr 10, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग की सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हैं। 29 अप्रैल को हरियाणा में चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 6 मई, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। छठे चरण में 25 मई 2024 को हरियाणा में मतदान होगा।

श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मतदाता चुनावी प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए मतदाताओं पर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, अतः उन्हें बिना किसी प्रलोभन व दबाव के मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में फरीदाबाद के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक अनूठी पहल करते हुए करते हुए साढ़े 8 लाख से अधिक लोगों को एक साथ मतदान करने की शपथ दिलाई। इसी प्रकार, अन्य जिलों में भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कई जिलों ने जिला स्तर पर चुनाव आइकॉन भी बनाए हैं, जो नागरिकों को मतदान करने व लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दे रहे हैं।

श्री अनुराग अग्रवाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 25 मई, 2024 को घरों से निकल कर मतदान केंद्रों पर जाकर वोट अवश्य करें। मतदान का दिन पर्व की तरह मनाएं और पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। मतदान करके ही हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD