Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर

सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन भी सकते हैं आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन की शिकायत

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Apr 2024

Last updated on: Apr 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रहेगी। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस संबंध में कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकार्ड भी जांचें।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाये गये हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कृत्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमों का भी गठन किया गया है जो वाहनों की जांच करेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा मुख्य कार्यालय, पंचकूला द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन भी सकते हैं आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन की शिकायत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर नागरिकों को भी सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। सीविजल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की गई है, जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर-अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाता है।

उन्होंने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन को एंड्राइड फोन तथा एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड होती है और शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाता है।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD