Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोकसभा आम चुनावों के लिए हरियाणा में बनाये गए चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतदाताओं को वोट की ताकत और मतदान के महत्व के प्रति करेंगे जागरूक- अनुराग अग्रवाल

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Apr 2024

Last updated on: Apr 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनज़र अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने  एक अनूठी पहल करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा बनाये गए चुनाव आइकॉन फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तर्ज पर अपने-अपने जिलों में आइकॉन बनाने का आग्रह किया था जिसे आज अंतिम रूप दिया गया।

अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में उपायुक्त- सह- जिला  निर्वाचन  अधिकारियों के साथ बैठक की

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा का मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा था। परंतु इस बार हमने इसे 75 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में खेल व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वालों को जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है जो मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि एशियाई गेम्स 2023 में निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक विजेता पलक को झज्जर जिले के लिए, 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में कांस्य पदक विजेता आदर्श सिंह को फरीदाबाद जिले  के लिए , 19वें सीनियर पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुमन देवी व भोपाल में हुई नेशनल स्कूल गेम्स  में  राज्य की टीम की खिलाडी याशिका को पानीपत जिले  के लिए  तथा 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता सरबजोत सिंह को अंबाला जिले  के लिए  आइकॉन बनाया गया है।  

इसी प्रकार विश्व चैंपियन में रजत पदक विजेता महिला पहलवान सोनम मलिक को सोनीपत जिले  के लिए, ओलम्पिक हॉकी ख़िलाड़ी सुरेंदर कुमार को कुरुक्षेत्र जिले  के लिए  तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गायकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान फतेहाबाद के लिए जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है।

श्री अनुराग अग्रवाल ने अन्य जिलों के उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों में चुनाव आइकॉन बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए  "चुनाव का पर्व- देश का गर्व" को शीर्ष वाक्य बनाया है ताकि नागरिक बढ़-चढ़कर चुनावों में भाग लें।

उन्होंने प्रदेश भर के युवा जिनकी आयु 18-19 वर्ष है, जो पहली बार मतदान करेंगे, से आग्रह करते हुए कहा कि युवा जब निर्वाचकीय प्रक्रिया के साथ जुड़ेंगे तभी वे लोकतंत्र की शक्ति और अपने वोट का महत्व जान पाएंगे। इसलिए युवा इस अवसर को चूकें नहीं क्योंकि 5 वर्षों में एक बार लोकतंत्र  का यह पर्व आता है।

Lok Sabha Polls- popular public figures like sports persons designated as District Icons

Sportsperson to raise awareness among voters about the power of voting and the importance of voting, Anurag Agarwal

 

Chandigarh 

With the aim of creating awareness and motivating the masses to participate in the electoral process, popular public figures like sports persons have been designated as District Icons ahead of Lok Sabha General elections scheduled for May 25 in Haryana in 2024.

Sharing more details in this regard, Chief Electoral Officer, Sh. Anurag Agarwal said that this unique effort that has been finalised today is initiated on the similar lines of the initiative taken by the Election Commission (EC) by designating Actor Rajkummar Rao, as a National Icon.

He said that all Deputy Commissoners-cum District Election Officers have been directed to designate icons in their respective districts. He said that the voter turnout in Haryana was higher than the national average in the 2019 Lok Sabha elections. However, this time our goal is to take it up to 75 percent.

Sh. Anurag Agarwal said that icons have been designated for various districts, including the gold medalist in shooting at Asian Games 2023 Palak for Jhajjar district, the bronze medalist in shooting at the 19th Asian Games Adarsh Singh for Faridabad district, the third-place winner in the 19th Senior Para Powerlifting Championship Suman Devi and the player from the state team in the National School Games held in Bhopal Yashika for Panipat district, and the silver medalist in shooting at the 19th Asian Games Sarabjot Singh for Ambala district.

Similarly, the silver medalist in wrestling at the World Championship Sonam Malik for Sonipat district, Olympic hockey player Surender Kumar for Kurukshetra district, and the first-place winner in singing at the National Youth Festival Muskan Fatehabad district have been designated as icons.

Sh. Anurag Agarwal also urged the Deputy Commissoners-cum District Election Officers of other districts to designate election icons in their respective districts. He said that this year, the Election Commission of India has made "Chunav ka Parv - Desh ka Garv" the slogan for Lok Sabha elections so that citizens participate enthusiastically in the elections.

He appealed to the youth across the state, aged 18-19, who will vote for the first time, saying that when the youth engage with the electoral process, they will understand the power of democracy and the importance of their vote. Therefore, youth should not miss this opportunity because the festival of democracy comes once in 5 years.

 

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD