Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

भाजपा के खाते में चंडीगढ़ सीट,इस सर्वे रिपोर्ट के बाद भी पूरी मेहनत से काम करें कार्यकर्ता-हुकम चंद

शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक के सभी बूथ प्रभारियों की भाजपा प्रदेश महामंत्री ने ली बैठक

Hukam Chand, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2024

भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में भले चंडीगढ़ सीट भाजपा के खाते में दी जा रही है,मगर कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के प्रति मेहनत से जुटें और ऐतिहासिक जीत के लिए काम करते रहें। भाजपा प्रदेश महामंत्री शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक में सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सीट को एनडीए के खाते में बताया जा रहा है। इससे कई कार्यकर्ता काफी खुश हैं,लेकिन उन्हें इस खुशी के साथ पूरे उत्साह से चुनावी गतिविधियों में पूरी रणनीति के साथ काम करना होगा।बेशक देश की जनता भाजपा को 400 पार का मन बना चुकी है,लेकिन सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और यह प्रक्रिया चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिन तक जारी रखें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ने बैठक के दौरान चंडीगढ़ में हर मोदी घर घर ध्वज अभियान की रिपोर्ट भी ली। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस तक यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों से फीडबैक ली और भाजपा के स्थापना दिवस और बाबा साहब डा.बीआर अंबेडकर जयंती की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जगतार जग्गा,जिलाध्यक्ष दलीप कुमार सोनू,महामंत्री स्वराज उपाध्याय,महामंत्री बलविंदर शर्मा,मंडल प्रधान गुरमीत सिंह,किसान मोर्चा के नेता हरमेश गुर्जर और सरपंच राकेश शर्मा एवं बूथ समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Hukam Chand , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD