Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सुभाष बराला ने हरियाणा से नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

गत 20 फरवरी को निर्विरोध हुए थे निर्वाचित, केंद्र सरकार ने आज जारी की नोटिफिकेशन

Hemant Kumar, Advocate Hemant Kumar, Punjab & Haryana High Court Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Apr 2024

Last updated on: Apr 03, 2024, 00:00 IST

आज देश के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा 13 विभिन्न राज्यों से गत फरवरी माह में निर्वाचित कुल 50 राज्यसभा सांसदों को पद और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई जिसमें हरियाणा से निर्वाचित भाजपा के सुभाष चन्द्र (बराला) भी शामिल है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी एकत्रित कर सांझा करते हुए  बताया कि आज 3 अप्रैल 2024 को ही भारत सरकार के गजट में केन्द्रीय  विधि एवं न्याय मंत्रालय के अंतर्गत पड़ने वाले विधायी विभाग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना मार्फत उक्त सभी नव-निर्वाचित सासदों का कार्यकाल प्रारंभ हो गया है।

भारतीय संसद के ऊपरी सदन  राज्यसभा के  द्विवार्षिक चुनावों   की कड़ी में हरियाणा  में आज 3 अप्रैल 2024 से  रिक्त होने वाली एक नियमित  सीट के सम्बन्ध में निर्वाचन के लिए गत फरवरी माह में प्रदेश से नामांकन भरने वाले एकमात्र उम्मीदवार  भाजपा के सुभाष चन्द्र बराला को 20 फरवरी 2024 को ही इस चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रिटर्निंग ऑफिसर (आर.ओ.) डॉ. साकेत कुमार, जो हरियाणा कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी है, द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र (इलेक्शन सर्टिफिकेट) भी प्रदान कर दिया गया था।

हेमंत ने आगे बताया कि हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे सुभाष बराला वर्ष अक्टूबर,2014 से अक्टूबर,2019 तक फतेहाबाद जिले के टोहाना विधानसभा हलके से भाजपा विधायक रहे हालांकि अक्टूबर, 2019 में वह उसी सीट से  विधानसभा चुनाव हार गये थे। हालांकि उसके एक वर्ष बाद  नवम्बर, 2020 में उन्हें वर्तमान मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन  सरकार द्वारा हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

इस पद पर रहते हुए ही   नवम्बर,2023  में उन्हें हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया था. 20 फरवरी 2024 को निर्वाचन के ही दिन  बराला को भाजपा की  प्रदेश चुनाव समिति में भी शामिल किया गया। हरियाणा की   जिस राज्यसभा सीट के लिए बराला का निर्वाचन  हुआ है, उस सीट से 3 अप्रैल 2018 से बीते कल 2 अप्रैल 2024  तक भाजपा के   डॉ. डी.पी. वत्स निवर्तमान सांसद रहे थे।

हालांकि हेमंत ने बताया कि बेशक बराला  को गत 20 फरवरी  को हरियाणा से राज्यसभा के लिए  निर्वाचित घोषित कर दिया गया है और उन्हें आर.ओ. द्वारा  निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी प्रदान कर दिया गया था परन्तु इस सम्बन्ध में वांछित निर्वाचन नोटिफिकेशन अर्थात लोक प्रतिनिधित्व कानून,1951 की धारा 71 के अंतर्गत अधिसूचना आज  3 अप्रैल 2024 को ही केंद्र सरकार के विधायी विभाग द्वारा भारत सरकार के गजट में  प्रकाशित की गयी है एवं उपरोक्त 1951 कानून की धारा 155(1) के अंतर्गत आज की  तारीख से ही बराला का 6 वर्षो का राज्यसभा कार्यकाल अर्थात 3 अप्रैल 2024 से 2 अप्रैल 2030 तक प्रारंभ होगा।

आज से  ही बराला को राज्यसभा सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन-भत्ते आदि और अन्य सुविधाएं आदि  मिलनी आरम्भ होंगी। एडवोकेट हेमंत ने यह भी  बताया कि हरियाणा से राज्यसभा की पांच सीटें हैं जिन पर वर्तमान में नव-निर्वाचित बराला के अतिरिक्त भाजपा के ही राम चन्द्र जांगड़ा और  कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा और निर्दलीय कार्तिक शर्मा ( जिन्होंने हालांकि जून, 2022 में निर्वाचन के बाद अपना नाम बदलकर कार्तिकेय शर्मा करने बारे राज्यसभा सचिवालय को लिखकर दिया  था )।

राज्यसभा सांसद  हैं। अगर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा, जिनका हालांकि राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल,2026 तक है, रोहतक सीट से आगामी लोकसभा आम चुनाव लड़कर जीतते है, तो उनकी राज्यसभा सदस्यता उनके निर्वाचित होने के दिन से समाप्त हो जायेगी एवं उस रिक्त सीट से शेष अवधि अर्थात क्ररीब पौने दो वर्ष के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

 

Tags: Hemant Kumar , Advocate Hemant Kumar , Punjab & Haryana High Court Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD