Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऐतिहासिक जीत के लिए चंडीगढ़ भाजपा का फोकस बूथों के सशक्तिकरण पर : अमित जिंदल

मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर घर दस्तक दें भाजपा कार्यकर्ता-महासचिव अमित जिंदल

Amit Jindal, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Apr 2024

Last updated on: Apr 02, 2024, 00:00 IST

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने बूथ नंबर 8 पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान चंडीगढ़ भाजपा का पूरा फोकस अपने हर बूथ को और मजबूत करने पर है। चंडीगढ़ भाजपा हर बूथ पर सशक्तिकरण अभियान चलाकर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 

जिंदल ने कार्यकर्ताओं के जोश को नमन करते हुए कहा कि इसी उत्साह के साथ वे सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर घर पर दस्तक दें। उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है,लेकिन नए सदस्यों को निरंतर जोड़ते रहें। इसी के साथ जहां भी बस्तियां हैं,वहां जाकर भाजपा सरकार क्यों जरूरी है,यह जानकारी विस्तार से दें। 

छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है और इसके बाद 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डा.बीआर अंबेडकर जी की जयंती है। इस दौरान सेवा कार्यों अभियान जारी रखें। जिंदल ने इस अवसर पर मेरा बूथ, सबसे मजबूत का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सभी बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और कोई भी कार्यकर्ता बूथ को छोटा नहीं समझे,क्योंकि यहीं से आगे बढ़कर समाज में अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनता के बीच यह भी स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि कमल पर भरोसा रखें, वहीं उनका हित है। प्रदेश महामंत्री ने चुनाव को लेकर अन्य विषयों पर विचार प्रकट करने के साथ जिंदल ने कहा कि बूथ जीता तो मंडल जीता,मंडल जीता तो पार्टी जीती। उन्होंने उसी मंत्र के साथ चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

उन्होंने कहा विपक्षी दलों के पास उनके कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड नहीं,बल्कि भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है,जिसे लेकर उनके कार्यकर्ता उत्साह नहीं,बल्कि हतोत्साहित हैं।  रायपुर खुर्द में आयोजित इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,क्षेत्र के निगम पार्षद हरजीत सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष मौर्य और जिला महामंत्री राम शुक्ला के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Amit Jindal , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD