Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विकास कार्यों के दम पर 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करेगी भाजपा-प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा

टीम में भरा उत्साह,प्रदेशाध्यक्ष बोले जनता के बीच जाकर करें काम,जीत के लिए वातावरण अनुकूल

Hukam Chand, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2024

Last updated on: Mar 28, 2024, 00:00 IST

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा ने कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर भाजपा 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करेगी। 

चंडीगढ़ लोकसभा सीट को निश्चित तौर पर भाजपा जीत रही है,मगर हासिल किए जाने वाले वोटों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से ऊपर रहे,इसके लिए काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की यह मजबूत टीम जनता के बीच जाकर काम करे,चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए एकदम अनुकूल वातावरण है।

बैठक में चुनावी रणनीति पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मंथन करने के साथ चुनाव को लेकर आगामी गतिविधियों पर भी प्रदेशाध्यक्ष ने चर्चा की।उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और चंडीगढ़ में भाजपा संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत है। 

चंडीगढ़ की जनता भाजपा की सरकार में हुए कार्यों से संतुष्ट हैं और वह भी चाहती है कि नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने मिशन 400 पार के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने का आह्वान कार्यकारिणी से किया। उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग की जनता को बगैर किसी भेदभाव के मिला।

विशेष रुप से आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के विभिन्न योजनाएं मोदी सरकार में बनाई हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनना मुमकिन है। प्रदेशकार्र्यकारिणी और पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर तमाम उपलब्धियों लेकर जाएं और उन्हें भाजपा से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल,उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला,राज किशोर,शक्ति प्रकाश देवशाली,जगतार सिंह ढिल्लो,पूनम शर्मा,प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार,संजीव कुमार राणा,शशि शंकर तिवारी,रुचि सेखरी,रमेश साहोरे,गौरव गोयल,सुभाष कुमार मौर्य,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार बंसल,अवि भसीन,दीपक मल्होत्रा,मनीष शर्मा,संजय पूरी,धीरेंद्र तायल,गुरप्रीत सिंह ढिल्लो,नरेश अरोड़ा और विजय राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Hukam Chand , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD