Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं, नेहरू चाहते थे एससी एसटी को ना मिले आरक्षण

कांग्रेस-आप सोशल मीडिया पर जारी कर रही है गलत तथ्य,लोगों को किया जा रहा भ्रमित- प्रदेश महामंत्री

Hukam Chand, BJP, BJP Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2024

Last updated on: Mar 27, 2024, 00:00 IST

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की टिप्पणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथन बता कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। यह आरोप चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकुम चंद और सोशल मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने लगाए हैं। इनका आरोप है कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की जा रही है,ताकि आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना कर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सके। 

इन्होंने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि सदन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभापति संबोधित करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक टिप्पणी का जिक्र किया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के उस कथन को पढ़ते हुए बताया था कि वे एससी और एसटी वर्ग को आरक्षण देने के हक में नहीं थे। इस विषय पर उनकी क्या सोच थी। 

इसका पूरा ब्यौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में दिया था,लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने सोशल मीडिया में जो वीडियो जारी की है,उसमें नेहरू का जिक्र हटा दिया है। वीडियो को देखने और सुनने पर यह लगता है कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे हैं,वह पूर्व में प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू ने नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहे थे।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों से दो बातें स्पष्ट हो रही है,पहली यह कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गलत प्रचार करके वोट हासिल करना चाहती है और दूसरा यह कि जो बात पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने कही थी,उस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बताई जा रही है। इन दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक एससी एसटी वर्ग को आरक्षण का विरोध नहीं किया और ना ही उन्होंने कभी यह इच्छा प्रकट की कि वे यह चाहते हों कि इनके आरक्षण को खत्म किया जाए। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकुम चंद  और सोशल मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चाहे कितना लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर ले,मगर देश की जनता सच्चाई को भली प्रकार जानती है और मतदान के समय इसका सही जवाब देगी।

 

Tags: Hukam Chand , BJP , BJP Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD