Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तेजिन्दर तूर और हरमिलन बैंस ने एशियन इंडोर एथलैटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने पहली बार जीती एशियन चैंपियनशिप

Sports News, Tajinder Pal Singh Toor, Harmilan Bains, Asian Indoor Athletics Championship, Harmilan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2024

Last updated on: Feb 18, 2024, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियन इंडोर एथलैटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीटों तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस और एशियन चैंपियनशिप में पहली बार चैंपियन बनी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को मुबारकबाद दी है। तेहरान में चल रही एशियन इंडोर एथलैटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब के एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट्ट मुकाबले और हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। 

तेजिन्दर तूर ने 19.72 मीटर गोला फैंक कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया। अपने शानदार खेल कॅरियर में तूर इससे पहले बार दो बार एशियन गेमज़ और तीन बार एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 1500 मीटर में 4.29.55 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली हरमिलन ने पिछले साल एशियन गेमज़ में दो रजत पदक जीते थे। 

दूसरे तरफ़ मलेशिया में बैडमिंटन एशियन टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने फ़ाईनल में थाईलैंड को 3-2 के साथ हरा कर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियन चैंपियनशिप जीती है। पंजाब की तन्वी शर्मा इस टीम की मैंबर है।खेल मंत्री मीत हेयर ने विजेता खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुये कहा पंजाब के लिए यह गौरव की बात है कि खेल के क्षेत्र में हमारे खिलाड़ियों के निरंतर अच्छे नतीजे आ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब ने ऐसी खेल नीति बनाई है कि जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयारी के लिए नकद राशि दी जा रही है और खिलाड़ियों को नकद इनाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साल खिलाड़ियों के लिए सबसे अहम है क्योंकि अगस्त महीने पैरिस में ओलम्पिक खेल होने हैं। ओलम्पिक्स में हिस्सा लेने जाने वाले पंजाब के हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपए तैयारी के लिए मिलेंगे। 

 

Tags: Sports News , Tajinder Pal Singh Toor , Harmilan Bains , Asian Indoor Athletics Championship , Harmilan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD