Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

‘आप दी सरकार आप दे दुआर’- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 12,16, गांव बजवाड़ा व अलाहाबाद में लगे कैंपों का लिया जायजा

कहा, प्रदेश के लोगों को बिना किसी परेशानी के घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Feb 2024

Last updated on: Feb 14, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बिना किसी परेशानी के घरों के नजदीक सरकार सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। वे आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 12, 16, गांव बजवाड़ा व अलाहाबाद में लगे कैंपों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ प्रोग्राम के माध्यम से जन हितैषी प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहलकदमी लोगों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने व उनकी मुश्किलों का निपटारा करने में सफलता की नई कहानी रचेगी। 

उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में कैंप लगाकर लोगों को सेवाएं निभाने का लाभ प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से उनके दर तक पहुंच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का यह प्रयास सरकारी सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इन कैंपों में एक छत के नीचे अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की ओर से लोगों को सेवाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनकी मुश्किलों का निपटारा भी किया जा रहा है, जिससे लोगों का समय व ऊर्जा की बचत होती है व उनको सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं मारने पड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हुए कैंपों संबंधी उनकी प्रतिक्रिया भी हासिल की। 

उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर की कि लोगों की ओर से सरकार के इस प्रयास को सराहा जा रहा है। इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची,  सहायक कमिश्नर(शिकायतें) दिव्या.पी, संदीप चेची, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD